25 APRTHURSDAY2024 4:21:39 PM
Nari

बदहजमी से राहत दिलाएंगे ये आहार, तुरंत मिलेगा आराम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Jun, 2020 09:45 AM
बदहजमी से राहत दिलाएंगे ये आहार, तुरंत मिलेगा आराम

संतुलित व पौष्टिक आहार न खाने के कारण बहुत से लोग एसिडिटी, गैस, पेट दर्द, कब्ज और बदहजमी से परेशान रहते है। ऐसे में अपने डाइट में कुछ बदलाव लाने की विशेष जरूरत होती है। खाने में उन चीजों का सेवन करना चाहिए जो पचाने में आसान हो। इसके लिए एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स इस समस्या से जल्दी ही आराम पहुंचाने का काम करते है। ये शरीर को पोषण पहुंंचाने के साथ पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते है। साथ ही एसिडिटी, गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाते है। तो चलिए जानते उन पोष्टिक चीजों के बारे में जिनको अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

तरबूज

इसमें मौजूद लाइकोपिन नामक तत्व त्वचा की चमक को बरकरार रखता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। तरबूज में 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है।‌‌ इसलिए गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाता है। आप चाहें तो इसे मैश कर तैयार पैक चेहरे पर लगा सकते हैं। यह स्किन को सुंदर व ग्लोइंग करने के साथ सिरदर्द दूर हो अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

stomach Pain,nari

ठंडा दूध

एसिडिटी, बदहजमी की समस्या होने पर ठंडे दूध का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद लेक्टिक एसिड पेट में बदहजमी के कारण जलन होने वाली जलन को रोकता है। साथ पेट में हल्का फील होकर राहत मिलती है।

केला 

पेट में गैस, अपच की परेशानी होने पर केले का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट में गैस होने की परेशानी से तुरंत राहत दिलाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम गुण गैस की समस्या से निजात दिलाते हैं। इसके अलावा केले में मौजूद ट्राइप्टोफान एमिनो एसिड तनाव को कम करता है। साथ ही रोजाना 2 केले खाने से से कब्ज की समस्या दूर होती है। खाया-पिया अच्छे से पचता है।‌

नारियल पानी

इसमें सभी जरूरी तत्व और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होने से पाचन शक्ति मजबूत होती हैं। साथ ही एसिडिटी, पेट दर्द, बदहजमी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसलिए रोज सुबह 1 गिलास नारियल पानी पीना बेस्ट है।

coconut water,nari

खीरा

खीरे में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ऐसे में यह पेट से जुड़ी समस्याओं से जल्दी ही राहत दिलाता है। इसके पेट को दुरूस्त रखने के साथ खाया-पिया अच्छे से पचाने और डिहाइड्रेशन होने से बचाता है। इसके अलावा रोजाना खीरा खाने से पेट में एसिड बनने से छुटकारा मिलता है।

भरपूर पानी पीएं

सही मात्रा में शरीर को पानी न मिलने पर भी गैस, कब्ज, बदहजमी जैसी समस्याएं होती हैं। इसलिए बेटर‌ डाइजेशन के लिए रोजाना 8-10 गिलास पानी पीएं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

 

फास्ट फूड से बनाए दूरी

भारी मात्रा में बाहर का फास्ट फूड खाने से भी पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं। असल में ऐसा खाना जल्दी नहीं पचता। ऐसे में बदहजमी की शिकायत होती है। इसलिए जितना हो सके फास्ट फूड से दूरी बनाए रखें।‌

fast food,nari

रात को न खाए ऑयली फूड

रात के समय में ऑयली फूड खाने से बचना चाहिए। इसे आप दिन के समय कि सकते हैं। असल में, दिन के समय खाना खाकर हम दिनभर के काम करते हैं। ऐसे में शरीर में गतिविधियां होती रहती है। इससे खाना पचाने में मदद मिलती है। मगर रात के समय खाने के थोड़ी देर बाद ही सो जाते है। ऐसे में इसे पचाने में दिक्कतें आती है। इसलिए रात के समय ऑयली और हैवी खाना न खाएं। 

तनाव से रहें दूर

ज्यादा तनाव लेने से भी पेट के स्वस्थ पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में पेट से जुड़ी परेसानियों का सामना करना पड़ता है।

योगा व एक्सरसाइज करें

रोजाना सुबह खुली हवा में 30 मिनट तक योगा या एक्सरसाइज करें। इससे भी सेहत बरकरार रखने में मदद मिलती है। 

yoga,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News