16 APRWEDNESDAY2025 4:06:06 AM
Nari

पहले झटका हाथ, फिर लगाई फटकार! jaya bachchan का बुजुर्ग महिला संग बिहेवियर देख भड़के लोग

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 07 Apr, 2025 11:41 AM
पहले झटका हाथ, फिर लगाई फटकार! jaya bachchan का बुजुर्ग महिला संग बिहेवियर देख भड़के लोग

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन का मिजाज अक्सर गर्म ही देखने को मिलता है। वह अपने तेवर के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कभी पैपराजी से झगड़ा करती हैं, तो कभी किसी को बिना सोचे-समझे फटकार लगा देती हैं। जया बच्चन को जो सही लगता है, वह उसी हिसाब से रिएक्ट करती हैं, भले ही उनके इस व्यवहार की आलोचना हो। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें उनके गुस्से का एक और नजारा सामने आया।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में 4 अप्रैल की सुबह 3:30 बजे निधन हो गया था। 5 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार हुआ था, और 6 अप्रैल को उनकी प्रेयर मीट रखी गई थी। इस प्रेयर मीट में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं, जिनमें उदित नारायण, जॉनी लीवर, आशा पारेख, राकेश रोशन, रंजीत, आमिर खान, प्रेम चोपड़ा, पद्मिनी कोल्हापुरी, और सोनू निगम जैसे सितारे शामिल थे।

मनोज कुमार की प्रेयर मीट में जया बच्चन का बिहेवियर

इस दौरान जया बच्चन भी प्रेयर मीट में पहुंची। वह सफेद रंग की सलवार-कुर्ता में नजर आईं और उनके कंधे पर काले रंग का स्लिंग पर्स लटका था। जैसे ही वह खड़ी थीं, एक महिला ने उनके कंधे पर हाथ थपथपाया। जया बच्चन चौंककर मुड़ीं और उस महिला का हाथ पकड़कर जोर से झटक दिया। इसके बाद महिला का पति, जो वीडियो बना रहा था, को भी जया ने डांट दिया। इसके बाद महिला और उसका पति वहां से हाथ जोड़कर दूर चले गए।

PunjabKesari

वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

जया बच्चन के इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "फोटो खिंचवाने के लिए लोग इनसे क्यों जुड़ते हैं? जब जानते हैं कि ये हमेशा गुस्से में रहती हैं।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "इनकी बहू ऐश्वर्या के बारे में सोचिए, वह कैसे इस सिचुएशन को मैनेज करती होगी।" एक और यूजर ने टिप्पणी की, "अमिताभ को सलाम है कि वह इस गर्म मिजाज को सहन कर रहे हैं।"

PunjabKesari

कई लोगों ने इस वीडियो पर आलोचनात्मक टिप्पणियां भी कीं। एक यूजर ने लिखा, "मुझे उन कपल के लिए बुरा लग रहा है, जिन्होंने ऐसे मौके पर ऐसा अनुभव किया।" जबकि एक अन्य ने उस महिला के लिए लिखा, "मौत को छूकर वापस आईं आंटी, वरना आज तो गई थीं।"

रेखा से इंसानियत सीखने की दी सलाह

इस घटना पर कई यूजर्स ने जया बच्चन के व्यवहार पर भी सवाल उठाया। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि जया को रेखा से इंसानियत सीखनी चाहिए। रेखा को शांत और सौम्य स्वभाव के लिए जाना जाता है, जबकि जया का मिजाज अक्सर तीव्र और गुस्सैल रहता है।

इस वीडियो के बाद एक बार फिर जया बच्चन का गर्म मिजाज सुर्खियों में है। हालांकि, कुछ लोगों को उनका यह व्यवहार उचित नहीं लगा, वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जया को अपनी व्यक्तिगत सीमाएं तय करनी चाहिए, खासकर ऐसे इवेंट्स पर जहां लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने आते हैं।

Related News