20 APRSATURDAY2024 5:05:35 AM
Nari

Metabolism बूस्ट करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Oct, 2021 12:46 PM
Metabolism बूस्ट करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

हर कोई अपना मेटाबॉलिज्म तेजी से बूस्ट करने की कोशिश करता है। दरअसल, यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें हमारे द्वारा खाया खाना ऊर्जा में बदल जाता है। यह हमारे शरीर में होने वाली एक रासायनिक प्रतिक्रिया है। हर किसी की मेटाबॉलिज्म दर उनके शरीर द्वारा जलाए जाने वाली कैलोरी की संख्या पर निर्धारित होती है। इससे ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और ब्लड प्रेशर भी बैलेंस रहता है। इसके साथ वजन कम करने में भी मदद मिलती है। मगर मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने से शरीर सही से काम नहीं कर पाता है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। इससे बचने व मटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए आप अपनी डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

हाइड्रेटेड रहें

शरीर को हाइड्रेटेड रखें। इससे आपके शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाएगी। ऐसे में वजन कम करने व मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलेगी। आप डेली डाइट में ताजी सब्जियां, फलों का जूस, नींबू पानी, नारियल पानी आदि भी शामिल कर सकती है।

PunjabKesari

भोजन में अधिक प्रोटीन और फाइबर शामिल करें

प्रोटीन के सेवन से मांसपेशियों का निर्माण तेजी से होता है। इसके साथ फाइबर से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इन दोनों तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेजी से बूस्ट होगा। इसके साथ ही इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी। ऐसे में आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करोगे।

वर्कआउट भी जरूरी

महामारी व वर्क फ्रॉम होम के कारण हर किसी की लाइफ स्टाइल में बदलाव आया है। ऐसे में गतिहीन जीवनशैली के कारण बीमारियों की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। मगर इससे बचने व मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए रोजाना 30 मिनट योगा व एक्सरसाइज करें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ेगा। वजन कंट्रोल रहने के साथ बीमारियों से बचाव रहेगा। आप चाहे तो रोजाना 15-20 मिनट तक सैर भी कर सकते हैं। इससे भी आपको फायदा मिलेगा।

PunjabKesari

अच्छी व गहरी नींद लें

अच्छी डाइट के साथ समय पर सोना भी जरूरी होता है। असल में, सोने के दौरान हमारा शरीर अंदर से रिपेयर होता है। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता है। एक्सपर्ट के अनुसार, कम सोने से डायबिटीज, तनाव व दिल संबंधी समस्याएं होने का खतरा रहता है। साथ ही दिनभर कमजोरी व थकान महसूस होती है। ऐसे में हेल्दी व दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए रोजाना 7-8 घंटों की नींद लें।

मसालेदार भोजन भी सीमित मात्रा में खाएं

शायद आपको पता ना हो। मगर मसालेदार भोजन खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में आप डेली डाइट में काली मिर्च शामिल कर सकती है। इसमें मौजूद कैप्साइसिन मेटाबॉलिज्म तेज करता है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

 

 

Related News