20 APRSATURDAY2024 3:22:41 AM
Nari

आंखों के लिए वरदान है ये 3 चीजें, नहीं लगेगा चश्मा

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 19 Jan, 2020 10:25 AM
आंखों के लिए वरदान है ये 3 चीजें, नहीं लगेगा चश्मा

आंखें हमारी बॉडी का सबसे नाजुक हिस्सा होती है। इसी से हम इस सुंदर संसार को देखते है। ऐसे में इसकी अच्छे से देखभाल करना बेहद जरूरी है लेकिन घंटों टीवी, कम्प्यूटर, फोन आदि के इस्तेमाल से आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है। साथ ही गलत खान-पान, लाइफ-स्टाइल का भी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण आजकल छोटे-छोटे बच्चों को भी चश्मे लग गए है। इस समस्या से राहत पाने के लिए जरूरी है कि समय रहते अपने लाइफ-स्टाइल के साथ डाइट पर भी ध्यान दिया जाए। ऐसे में आपको अपनी डाइट में उन चीजों का सेवन करना चाहिए जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर हो। जो चलिए आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताते है जिसे फॉलो कर आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं।

गाजर का जूस

गाजर में विटामिन ए, फााइबर, मिनरल, बीटा कैरोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। जो बॉडी का इम्यून सिस्टम बढ़ाने के साथ आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से आंखों के बाकी के हिस्सों को अच्छे से काम करने में मदद मिलती है। आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ इससे जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए गाजर के जूस का रोजाना सेवन करना चाहिए। 

Related image,nari

त्रिफला

आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाने वाला त्रिफला आंखों के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह आंखों के साथ शरीर को भी बीमारियों से बचाने का काम करता है। इसका सेवन करने के लिए रात को 1 टेबलस्पून त्रिफला का चूर्ण 1 गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इसे छननी या मलमल के कपड़े से छान लें। तैयार पानी से आंखें धोने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही इससे संबंधित छोटी- मोटी परेशानियां जैसे कि- आंखों में जलन, लालिमा, दर्द आदि से भी छुटकारा मिलता है। आप चाहे तो इसके चूर्ण को देसी घी में मिक्स कर सेवन भी कर सकते है। 

सरसों का तेल

सरसों का तेल खाना बनाने के साथ शरीर से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। यह आंखों के लिए वरदान साबित होता है। इस तेल को हल्का गर्म करके रोज रात को सोने से पैरों के तलवों पर मालिश करने से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। कई पोषक तत्वों से भरपूर सरसों का तेल स्किन और बालों की ड्राईनेस की समस्या से राहत दिलाता है। चेहरे को सॉफ्ट और ग्लोइंग करने में फायदेमंद होता है।  

Related image,nari


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News