26 APRFRIDAY2024 11:05:31 AM
Nari

अपनाएं ये 5 टिप्स, नहीं फैलेगा आंखों का काजल

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 29 Apr, 2021 09:17 PM
अपनाएं ये 5 टिप्स, नहीं फैलेगा आंखों का काजल

काजल चेहरे को खूबसूरत बनाते हैं। इसे लगाने के बाद आंखों की क्या बात करें पूरे चेहरे का लुक ही बदल जाता है। लेकिन शाम होते-होते काजल फैल जाते हैं, जिन्हें मेनटेन कर पाना काफी मुश्किल होता है। यहां हम आपको ऐसे पांच टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप काजल को फैलने से बचा सकती हैं-

PunjabKesari

-काजल लगाने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। अगर आपका चेहरा चिपचिपा है तो किसी वॉटर बेस्ड फेस वॉश से चेहरे को साफ करें। ऐसा करने से काजल कम फैलेगा। 

 

-चेहरे पर क्रीम या फाउंडेशन लगाने के बाद पाउडर जरूर लगाएं। इससे आपकी स्किन ऑइली नहीं होगी और काजल एक जगह बिना स्मज हुए टिके रहेगी। दिन में एक बार फेस पाउडर का टच-अप भी ले सकती हैं। इससे भी काजल के कम फैलने की संभावना रहती है। 

PunjabKesari

- ठंडे पानी में कॉटन बॉल्स को डिप करके आखों पर रखें। यह आपकी आईलिड के आसपास की जगह के ऑइल को रोकने में मदद करेगा। ऐसा करने से काजल बिना फैले आपकी आंखों पर बना रहेगा। आप चाहें तो आंखों के पास कंसीलर या फाउंडेशन भी लगा सकती हैं। यह काजल को ज्यादा समय तक टिके रहने में मदद करता है। 

 

-काजल लगाने के बाद उसे थोड़ा सूखने दे। काजल के सूखने के बाद ही आंखों पर दूसरी चीजें लगाएं।  

PunjabKesari

-ऐसे काजल का इस्तेमाल करें जो स्मजप्रूफ हों और वह ज्यादा समय तक आंखों पर टिके रहें। ध्यान रहे काजल लगाने के बाद आंखों को रब करने से बचें।


 

Related News