27 APRSATURDAY2024 10:16:58 AM
Nari

गर्मियों में Dry Lips से छुटकारा पाने के लिए इन 3 स्टेप्स से करें होंठों की देखभाल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Jul, 2021 10:35 AM
गर्मियों में Dry Lips से छुटकारा पाने के लिए इन 3 स्टेप्स से करें होंठों की देखभाल

गर्मियों में स्किन के साथ होंठों संबंधी भी समस्याएं होती है। इसके कारण होंठ रूखे-बेजान होकर फटने लगते हैं। इसके साथ इनका रंग भी गहरा होने लगता है। ऐसे में इसकी सही से देखभाल करने की जरूरत होती है। वहीं दिनभर तो लड़कियां होंठों पर लिप बाम लगा लेती है। मगर सोने से पहले अच्छे से केयर नहीं कर पाती है। चलिए आज हम आपको लिप्स की केयर करने के लिए 3 आसान से स्टेप्स बताते हैं...

स्टेप 1- एक्सफोलिएट

चेहरे की तरह होंठों की स्क्रबिंग करने से डेड स्किन सेल्स साफ होते हैं। इससे होंठों का कालापन व रूखापन दूर होकर लिप्स साफ, मुलायम व गुलाबी नजर आते हैं।

ऐसे करें स्क्रबिंग

1. वैसे तो आपको बाजार लिप स्क्रब आसानी से मिल जाएंगे। मगर आप घर पर 1/4 छोटा चम्मच ब्राउन शुगर में जरूरत अनुसार शहद मिलाकर भी यूज कर सकती हैं। इसके लिए दोनों चीजों को मिलाएं। फिर हल्के हाथों से होंठों की 3-5 मिनट तक मसाज करें। बाद में गीले कपड़े या तौलिए से साफ कर लें। 

PunjabKesari

2. इसके अलावा आप होंठों की डेड स्किन निकालने के लिए टूथब्रश इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए टूथब्रश से धीरे-धीरे होंठों की स्क्रबिंग करें। इससे भी डेड स्किन सेल्स साफ होंगे।

स्टेप 2- मॉइश्चराइजर

रूखे-बेजान होंठों में नमी की जरूरत होती है। ऐसे में उसे पोषित करने के लिए मॉश्चराइजर करना बेहद जरूरी है। 

ऐसे करें मॉश्चराइजिंग

इसके लिए आप नारियल, जैतून, बादाम आदि नेचुरल तेल यूज कर सकती हैं। किसी भी तेल में एसेंशियल ऑयल की 2-3 बूंदें डालकर मिलाएं। इसे होंठों की मसाज करते हुए लगाएं। 20 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गीले कपड़े से साफ कर लें।

स्टेप 3- लिप बाम लगाएं

होंठों में नमी बरकरार रखने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करें।‌‌ इससे आपके होठों का रूखापन वह कालापन दूर होने में मदद मिलेगी।‌‌ इसके अलावा इसे दिन में 4-5 बार जरूरत पड़ने पर लगाएं।

PunjabKesari

Related News