25 APRTHURSDAY2024 3:02:05 PM
Nari

बंद किस्मत के दरवाजे खोलते हैं ये फूल, आपके लिए कौन-सा फूल है लक्की?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Jun, 2020 05:43 PM
बंद किस्मत के दरवाजे खोलते हैं ये फूल, आपके लिए कौन-सा फूल है लक्की?

फूल सभी को पसंद होते है। इसे देखने से ही दिल खुश हो जाता है। घर पर सुंदर-सुंदर फूलों के पौधे लगाने से घर का माहौल खुशनुमा और ऊर्जावान रहता है। वास्तु के अनुसार भी कुछ फूल ऐसे होते है जिन्हें घर पर लगाना शुभता का प्रतीक माना जाता है। यह बंद किस्मत के दरवाजे खोलते है। वातावरण में पॉजीटिविटी आती है। तनाव कम होने के साथ कष्ट- कलेश दूर होते है। तो आइए जानते है घर पर कौन सा फूल आपके लिए लकी है?

गुड़हल का पौधा

वास्तु में गुड़हल का फूल बहुत महत्व रखता है। इसकी भिन्नी-भिन्नी खुशबू से घर के वातावरण में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। तरक्की के रास्ते खुलते है।

PunjabKesari

हरसिंगार का पौधा

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हरसिंगार के फूल उनको चढ़ाने चाहिए। मगर इस बात का खास ध्यान रखें कि पूजा में उन्हीं फूलों को इस्तेमाल करें जो पेड़ से टूटकर गिरे हो। फूलों को तोड़ना अशुभ माना जाता है। हरसिंगार का पौधा घर पर लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख- समृद्धि, शांति बनी रहती है। साथ में घर में चल रहें लड़ाई-झगड़े, तनाव कम हो भाग्य साथ देता है। 

PunjabKesari

चंपा का पौधा

अक्सर ज्यादा सोचने वाले लोग हर बात को नैगेटिविटी के साथ लेते है। वास्तु के अनुसार उसकी सोच पर नाकारात्मकता हावी हो जाती है। ऐसे में घर पर चंपा का पौधा रखना बेहद चमत्कारी और लाभकारी होता है। यह पौधा व्यक्ति के विचारों और भावों में पॉजीटिव बदलाव लाता है। घर-परिवार के सदस्यों में पॉजीटिविटी एनर्जी आती है। ऐसे में वे साकारात्मक सोच के मालिक बनते है। 

PunjabKesari

रातरानी का पौधा

घर पर रातरानी का पौधा रखने से पूरे घर का माहौल खुशनुमा होता है। इनकी खुशबू मानसिक तनाव को कम कर अंदर से खुशी दिलाती है। वास्तु के अनुसार रातरानी का पौधा जिस घर पर भी होता है। वहां पर तनाव, दुख आदि दूर हो खुशियों का आगमन होता है। भाग्य अच्छा होता है। परिवार के सदस्यों में प्यार बढ़ता है। साथ ही घर-परिवार में एकता, खुशहाली बनी रहती है। 

ध्यान दें, आप जिस भी पौधे को घर पर लगाते है। उसकी अच्छे से देखभाल करें। पौधे को समय-समय पर पानी डालें। उसे कभी सूखने न दें। अगर कहीं ये सूख भी जाएं तो तुरंत नया पौधा लाकर उसकी जगह पर लगा दें। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News