25 APRTHURSDAY2024 9:02:39 PM
Nari

मेडिकल साइंस का चमत्कार, एक छोटा-सा ऑपरेशन और 20 साल Delay हो जाएगा मेनोपॉज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 23 Dec, 2020 01:58 PM
मेडिकल साइंस का चमत्कार, एक छोटा-सा ऑपरेशन और 20 साल Delay हो जाएगा मेनोपॉज

मेनोपॉज एक ऐसी स्थिति है, जिसके कारण महिलाओं को 35-40 की उम्र के बाद पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं। इसके कारण महिलाओं हॉट फ्लैशेस, यूटीआई, नींद ना आना, थकान, वैजाइना में ड्राईनेस, एंग्जाइटी जैसी दिक्कतें भी झेलनी पड़ती है। वहीं इसके कारण दिल की बीमारी, हाई बीपी, ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी बढ़ जाता है।

PunjabKesari

मगर, अब महिलाएं मेनोपॉज को भी 20 साल आगे बढ़ाकर इस दौरान होने वाली परेशानियों से निजात पा सकती हैं। जी हां, IVF तकनीक विकसित करने वाले वैज्ञानिक ने एक ऐसा मेडिकल प्रसीजर बनाया है, जिससे महिलाएं 1-2 साल नहीं बल्कि पूरे 20 साल तक मेनोपॉज को डिले कर सकती हैं।

मेनोपॉज की वजह से नहीं होगी ये समस्याएं

डॉक्टरों का दावा है कि इस ऑपरेशन से महिलाओं को हार्ट कंडिशन, कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस, याददाश्त कमजोर होना, हॉट फ्लैशेज, एंग्जाइटी और इंटरकोर्स ड्राइव में कमी जैसी दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि इसे तकनीक को दुनिया के 4 सबसे फेमस एक्सपर्ट्स ने मिलकर बनाया है, जिसमें IVF विकसित करने वाली डॉक्टर साइमन फिशेल का नाम भी शामिल है।

PunjabKesari

प्रोसीजर का खर्च 6 से 10 लाख रुपए

हालांकि आम महिलाओं के लिए यह प्रक्रिया थोड़ी महंगी है क्योंकि इसका खर्च 7 हजार पाउंड से 11 हजार पाउंड (करीब 6 से 10 लाख रु) के बीच है। सिर्फ 40 साल तक की महिलाएं ही यह ऑपरेशन करवा सकती है, जिसकी सुविधा प्रोफैम (protecting fertility and menopause) कंपनी में मौजूद है। 

कैसे किया जाता है ऑपरेशन?

इस ऑपरेशन में डॉक्टर शरीर के बायोलॉजिकल क्लॉक को 20 साल आगे बढ़ाकर मेनोपॉज का समय रोक देते हैं। यह ऑपेशन 30 मिनट तक चलता है, जिसमें ओवरी के एक टीशू को हटाया जाता है। इसके बाद उसे काटकर , फ्रीजर में प्रिजर्व कर दिया जाता है। 20 साल बाद महिलाएं मेनोपॉज में एंटर करना चाहे तो फ्रोजन टीशू को दोबारा महिला की ओवरी में डाल दिया जाता है। इससे महिला का मेनोपॉज भी आगे बढ़ जाता है और इंटरकोर्स हॉर्मोन भी वापिस आ जाता है।

PunjabKesari

बता दें कि अब तक करीब 9 महिलाएं इस ऑपरेशन का लाभ उठा चुकी हैं।

Related News