02 MAYTHURSDAY2024 7:54:05 AM
Nari

रैपर हनी सिंह की बड़ी मुश्किलें, Yo Yo पर लगे किडनैपिंग और मारपीट जैसे गंभीर इल्जाम !

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Apr, 2023 05:52 PM
रैपर हनी सिंह की बड़ी मुश्किलें, Yo Yo पर लगे किडनैपिंग और मारपीट जैसे गंभीर इल्जाम !

रैपर और सिंगर हनी सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। हनी सिंह पर किडनैपिंग और मारपीट के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। ऐसे में लग रहा है कि सिंगर की आने वाली रातें जेल में बीत सकती हैं। मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में विवेक रमन व्यक्ति ने सिंगर के खिलाफ लिखित रुप में शिकायत दर्ज करवाई है। इवेंट कंपनी के मालिक विवेक ने रैपर के खिलाफ किडनैपिंग, बंदी बना के रखने और मारपीट करने की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। 

इवेंट कंपनी के मालिक ने लगाया आरोप 

सुत्रों की मानें तो इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने रैपर का फेस्टिवीना नाम का एक प्रोग्राम मुंबई के बीकेसी में रखा था। यह अप्रैल 15 अप्रैल को हुआ ता जिसके दौरान पैसे की  लेनदेन में कुछ गड़बड़ी हुई और इवेंट कंपनी के मालिक विवेक ने प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। क्रार्यक्रम कैंसिल होने से नाराज होकर हनी सिंह और उनके साथियों ने विवेक को किडनैप किया और मुंबई की सहार में स्थित होटल में बंदी बनाकर रखा और वहां पर उनके साथ मारपीट की। इसके चलते यो यो हनी सिंह और उनके साथियों के खिलाफ विवेक ने एफआईआर दर्ज करवाई है और पुलिस ने गिरफ्तारी की मांग की है। 

PunjabKesari

पुलिस कर रही है जांच 

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम कैंसिल होने के विवाद के चलते हनी सिंह पर यह आरोप लगाए गए हैं। हालांकि हनी सिंह के खिलाफ अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है और पुलिस भी सिंगर पर लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। 

PunjabKesari

काफी समय बाद पर्दे पर दिखे हनी सिंह 

वहीं हनी सिंह काफी समय से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। दो साल रैपर की दुनिया से दूरी बनाने के बाद एक बार दोबारा सिंगर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापस आए हैं ऐसे में फैंस ने भी उन्हें प्यार देना शुरु कर दिया है। 

PunjabKesari

हनी सिंह की हाल ही में एल्बम 'हनी 3.0' रिलीज हुई है। इसके अलावा कल यानी की 21 अप्रैल को 'किसी का भाई किसी की जान में' भी हनी सिंह का एक गाना रिलीज हुआ है जिसमें वह सलमान खान के साथ साउथ इंडियन लुक में नाचते दिख रहे हैं। 
 

Related News