29 APRMONDAY2024 3:44:50 AM
Nari

फेंगशुई की ये 7 चीजें लाएंगी Lucky Charm, पॉजिटिविटी से भर जाएगा घर

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Sep, 2023 04:05 PM
फेंगशुई की ये 7 चीजें लाएंगी Lucky Charm, पॉजिटिविटी से भर जाएगा घर

वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई चीन का शास्त्र है। इसका चलन धीरे-धीरे भारत में बढ़ रहा है। इस शास्त्र से जुड़े उपायों का इस्तेमाल करने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और जीवन से जुड़ी परेशानियों का भी अंत होता है। सुख-समृद्धि और पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए इस शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें रखने पर शुभ फल प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में....

क्रिस्टल कमल 

फेंगशुई शास्त्र में क्रिस्टल का कमल बेहद ही शुभ माना जाता है। इसे भाग्य और धन आकर्षित करने के लिए जाना जाता है। इसको घर में रखने से रिश्तों में मिठास आती है और घर के वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है। आप इसे घर के दक्षिण-पश्चिम कोने या फिर खिड़की के पास रखना सही माना जाता है। 

PunjabKesari

चाइनीज मेंढक 

इस शास्त्र में इसे धन की देवी का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई में चाइनीज मेंढक को एक विशेष स्थान दिया गया है। इसके तीन पैर होते हैं और मुंह में एक सिक्का दबा होता है। घर के बाहर इसे रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

फेंगशुई कॉइन 

यह भी इस शास्त्र में बहुत ही शुभ माने जाते हैं। घर के मुख्य द्वार पर इन्हें लटकाने से पॉजिटिविटी आती है। इसे घर में लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह सिक्के घर के मुख्य द्वार पर अंदर की ओर हो।

PunjabKesari

बांस का पौधा 

वास्तु के अलावा फेंगशुई शास्त्र में भी बांस का पौधा बहुत लकी माना जाता है। इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि और तरक्की आती है। मान्यताओं के अनुसार, जितना यह पौधा घर में बढ़ता है उतनी ही घर के सदस्यों की तरक्की होती है। उपहार में दिया गया यह पौधा और भी शुभ माना जाता है। 

लटकती हुई घंटी 

लटकती हुई घंटी रखनी इस शास्त्र में बेहद शुभ मानी जाती है। यदि आप घर का वातावरण खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो इसे मुख्य द्वार या फिर खिड़की के पास बेल के पास टांग दे। इससे पैदा होने वाली ध्वनि घर में पॉजिटिविटी का संचार करती है।  

क्रिस्टल पिरामिड 

यह भी फेंगशुई में बहुत ही लकी माना जाता है। घर में इसे रखने से वास्तु दोष दूर होता है जिससे पॉजिटिविटी का संचार होने लगता है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा या फिर पूजा स्थान पर इसे रखना सही माना जाता है। 

PunjabKesari

लॉफिंग बुद्धा 

घर में गुडलक और पॉजिटिविटी लाने के लिए यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे घर की ऐसी जगह पर रखें जहां पर घर के लोगों की इस पर सबसे पहले नजर पड़े। 

Related News