29 APRMONDAY2024 4:28:47 AM
Nari

विंड चाइम से आ सकता है घर में Badluck, रखने से पहले ध्यान में रखें ये बातें

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Sep, 2022 05:29 PM
विंड चाइम से आ सकता है घर में Badluck, रखने से पहले ध्यान में रखें ये बातें

फेंगशुई शास्त्र भी वास्तु शास्त्र का ही एक महत्वपूर्ण अंग है। प्राचीन समय से इस शास्त्र का इस्तेमाल किया जाता है। फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र है लेकिन भारत में भी लोग इस शास्त्र का इस्तेमाल करते हैं। फेंगशुई  में शास्त्र में कुछ चीजों को रखना शुभ बताया गया है। विंड चाइम रखना घर में बहुत ही शुभ माना जाता है। परंतु यदि इसको फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, सही दिशा में न रखा जाए तो घर में बैडलक भी आ सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें...

इस दिशा में लगाएं

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, विंड चाइम घर की पश्चिम और उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। अगर आप लकड़ी का विंड चाइम घर में लगा रहे हैं तो इसे पूर्व या दक्षिण दिशा में लटकाएं। अगर आप इसके अलावा किसी दिशा में विंड चाइम रखेंगे तो घर में अशांति हो सकती है। साथ ही घर के सदस्यों में प्रेम भाव भी खत्म हो जाता है। 

PunjabKesari

पूजा रुम और किचन में न लगाएं

विंड चाइम कभी भी पूजा रुम और किचन में नहीं लगाना चाहिए। किचन को घर की ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। पूजा स्थल में देवी-देवताओं का वास होता है यहां पर इसे लगाने से घर की महिलाओं पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। विंड चाइम ऐसी जगह पर लगाएं जहां से हवा का प्रवेश होता है। मुख्य द्वार या फिर खिड़की पर आप इसे लगा सकते हैं। 

यहां पर लगाने से खराब होगी आर्थिक स्थिति 

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, विंड चाइम ऐसी जगह पर नहीं लगाना चाहिए यहां पर उसके नीचे कोई बैठ या फिर इसके नीचे से कोई गुजरे। इससे घर के सदस्यों को पैसे संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों पर भी नकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 

PunjabKesari

घर पर रखें ऐसी विंड चाइम

विंड चाइम आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करती है। इसकी आवाज से पारिवारिक सदस्यों के रिश्तों में सुधार आता है माहौल भी खुशनुमा होता है। यह आपके घर के वास्तु दोष भी दूर करती है। इसलिए इसे खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसकी पाइप खाली न हो । 

बेडरुम में लगाएं ऐसा विंड चाइम 

बेडरुम में आप जब भी विंड चाइम लगा रहे हैं तो 9 रॉड वाला विंड चाइम ही लगाएं। इससे पति-पत्नी के बीच का आपसी प्रेम बढ़ता है। लेकिन इसके विपरित यदि आप घर में बिना गिनती के विंड चाइम लगाते हैं तो इससे दांपत्य जीवन खराब हो सकता है। साथ ही परिवार के रिश्ते भी खराब होते हैं। 

PunjabKesari

Related News