27 APRSATURDAY2024 12:11:55 PM
Nari

घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करेगी Lucky Cat, जानिए इससे जुड़े फेंगशुई टिप्स

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Sep, 2022 05:07 PM
घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करेगी Lucky Cat, जानिए इससे जुड़े फेंगशुई टिप्स

वास्तु शास्त्र के बारे में तो आपने सुना ही है। लेकिन वास्तु शास्त्र के जैसा ही एक फेंगशुई शास्त्र भी है। फेंगशुई शास्त्र को चीन का वास्तु शास्त्र कहते हैं। चीन के अलावा भारतीय लोग भी घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए फेंगशुई टिप्स फॉलो करते हैं। यह शास्त्र भी आपके घर में पॉजिटविटी और सुख-समृद्धि लाता है। इस शास्त्र में कई तरह की चीजें शामिल हैं। जैसे -लॉफिंग बुद्धा, विंड चाइम और लकी कैट। यह आपके घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करने में सहायता करते हैं। आज आपको जापानी बिल्ली से जुड़े कुछ फेंगशुई टिप्स बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

PunjabKesari

घर की परेशानियां होगी दूर 

जहां भारत में बिल्ली को अपशगुनी माना जाता है, वहीं दूसरी ओर फेंगशुई में जापानी बिल्ली को घर में सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीका माना जाता है। फेंगशुई लोग अपने घर, ऑफिस में जापानी बिल्ली को रखते हैं।  उनका मानना है कि इससे आने वाले संकट टल जाते हैं। लकी कैट का खड़ा हुई हाथ लगातार हिलता रहता है। लकी कैट को मनी कैट भी कहते हैं। 

PunjabKesari

उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जापानी बिल्ली 

घर की पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए आप उत्तर-पूर्व दिशा में हरे रंग की बिल्ली रख सकते हैं। इससे आपके घर में सौभाग्य भी बढ़ेगा। 

पैसों की दिक्कत करे दूर 

यदि आपके घर में पैसे की कमी चल रही है तो आप दुकान या फिर ऑफिस में लकी कैट को पश्चिमी दिशा में रख सकती हैं। आप सुनहरी बिल्ली अपने ऑफिस में रखें। 

PunjabKesari

धन लाभ के लिए 

घर में धन लाभ के लिए आप नीले रंग की बिल्ली रख सकते हैं। यह बिल्ली काफी शुभ मानी जाती है। आप नीली बिल्ली को भगवान कुबेर की दिशा दक्षिण-पूर्व में रख सकते हैं। इस दिशा में बिल्ली रखने से आपको काफी लाभ मिलेगा । 

गुडलक के लिए 

गोल्डन रंग की लकी कैट आप अपने घर का गुड लक बढ़ाने के लिए रख सकते हैं। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, इस रंग की बिल्ली आप मेन हॉल में रख सकते हैं। इससे आपके घर में खुशहाली आएगी। 

नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए 

घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए और परिवार के लोगों को बुरी नजर से बचाने के लिए आप घर में नीले रंग की कैट रख सकते हैं। 

पति-पत्नी में बढ़ेगा प्यार 

अगर आपकी अपने पार्टनर के साथ अक्सर लड़ाई रहती है तो आप लाल रंग की बिल्ली अपने बेडरुमे में रख सकती हैं। बेडरुम की दक्षिण-पश्चिम दिशा में आप लाल रंग की बिल्ली रख सकती हैं। इससे पति-पत्नी के रिश्तों में प्यार भी बढ़ेगा। 
PunjabKesari


 

Related News