28 APRSUNDAY2024 11:56:53 PM
Nari

फेंगशुई का यह पौधा घर में लाएगा खुशियां, जानिए लगाने की सही दिशा

  • Edited By palak,
  • Updated: 16 Nov, 2022 03:06 PM
फेंगशुई का यह पौधा घर में लाएगा खुशियां, जानिए लगाने की सही दिशा

जैसे वास्तु शास्त्र से घर की नेगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी प्रभावित होती है। ठीक उसी तरह फेंगशुई शास्त्र भी घर की नेगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी को प्रभावित करता है। इस शास्त्र में ऐसी कुछ चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है। यह पौधे आपके घर का वातावरण भी स्वच्छ रखते हैं। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, बांस का पौधा घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि बांस का पौधा आपको कहां पर रखना चाहिए...

पूर्व दिशा में रखे बांस का पौधा 

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, आप बांस का पौधा घर की पूर्व दिशा में रख सकते हैं। इस दिशा में पौधा रखने से घर के सदस्यों में तालमेल भी बना रहता है। 

PunjabKesari

ड्राइंग रुम या कॉमन रुम में रखें 

आप बांस को पौधा ड्राइंग रुम या फिर कॉमन हाल में भी रख सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, बांस का पौधा ऐसी जगह पर रखना चाहिए यहां घर के सदस्य बैठते हों। 

दफ्तर में रखे 

बांस का पौधा ऑफिस में रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। ऑफिस में इस पौधे को रखने से समृद्धि आती है। साथ ही इससे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

PunjabKesari

पति-पत्नी के रिश्ते होंगे मजबूत 

बांस का पौधा घर में रखने से रिश्ते भी मजबूत होते हैं। यदि पति-पत्नी के रिश्तों में किसी भी तरह का मन-मुटाव है तो आप बांस के डंठल पर लाल रिबन बांधकर कांच के बर्तन में रख दें। कांच के बर्तन में पानी भरकर आप बांस को पौधा रखें। इस बात का ध्यान रखें कि यदि पौधा सूखता है तो उसे तुरंत बदल लें। 

आर्थिक लाभ के लिए बांस का पौधा 

बांस का पौधा घर में रखने से आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है। धन के रास्ते खुलते हैं। धन लाभ के लिए आप बांस का पौधा पूर्व या दक्षिण दिशा में रख सकते हैं। 

PunjabKesari

पढ़ाई में सफलता दिलवाए 

यदि आपके बच्चे पढ़ने में कमजोर हैं तो आप उन्हें सफलता दिलवाने के लिए बांस का पौधा उनके कमरे में रखें। आप बच्चों के कमरे में चार छोटे-छोटे बांस के पौधे लगाएं। इससे उनका पढ़ाई में मन लगेगा। 


 

Related News