28 APRSUNDAY2024 6:08:49 AM
Nari

घनी और कर्वी Eyebrows चाहिए तो एक बार करें ये एक्सरसाइज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 16 Jul, 2021 11:21 AM
घनी और कर्वी Eyebrows चाहिए तो एक बार करें ये एक्सरसाइज

घनी और कर्वी भौहें भला कौन-सी लड़की नहीं पानी चाहती लेकिन इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करना बेवकूफी होगा। अगर आप भी बिना पैसे खर्च किए कर्वी और घनी आइब्रो पाना चाहती हैं तो आज ही आइब्रो लिफ्टिंग एक्सरसाइज आजमाएं। यहां हम आपको कुछ ऐसे आइब्रो लिफ्टिंग एक्सरसाइज बताएंगे, जिससे ना सिर्फ भौहों को सही शेप मिलेगा बल्कि वो घनी व सुंद भी होंगी।

पहली एक्सरसाइज

इसके लिए दोनों हाथों की बीच वाली उंगुलियों को भौं के नीचे और हथेलियों को चेहरे पर टिकाएं। अब भौहें पहले ऊपर और फिर बाहर की ओर दिलाएं। इसी स्थिति में अगले 5 सेकेंड तक रुकें और फिर भौंहों को उंगलियों के नीचे की ओर करें। ध्यान रखें कि आपकी आंखें खुली हों। इसे कम से कम 3 बार दोहराएं।

PunjabKesari

दूसरी एक्सरसाइज

अपनी आंखें बंद करते हुए जितना हो सके नीचे देखें। जब तक कि आंखें पूरी तरह से बंद न हो जाएं ऐसा करते रहें। आपको हल्का खिंचाव महसूस होना चाहिए। जब आप ऐसा महसूस करें तो 5 सेकंड के लिए रुके। अब बंद आंखों से ऊपर की ओर देखने की कोशिश करें। आपको फिर से हल्का खिंचाव महसूस होना चाहिए। 5 सेकंड के लिए रुकने के बाद धीरे-धीरे आंखें खोलें। इस अभ्यास को 6 बार दोहराएं।

PunjabKesari

तीसरी एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज में अपनी दोनों आंखें खुली और सिर सीधा रखते हुए सामने देखें। सिर को जितना हो सके स्थिर रखें और कुछ सेकंड के लिए ऊपर की ओर देखें। अब बाएं और दाएं देखने की कोशिश करें। इस अभ्यास को कुल मिलाकर लगभग 6 बार करते रहें।

PunjabKesari

चौथी एक्सरसाइज

जितना हो सके अपनी आंखें बंद कर लें। अब दोनों भौहों को जितना हो सके ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड के लिए रुकें लेकिन आंखें न खोलें। इस एक्सरसाइज को 10 से 15 बार दोहराएं। इसे दिन में तीन बार करने से आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।

PunjabKesari

Related News