29 APRMONDAY2024 12:20:23 AM
Nari

कहीं इस वजह से तो कम नहीं हो रहे आईब्रो के बाल, अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 09 Apr, 2021 12:02 PM
कहीं इस वजह से तो कम नहीं हो रहे आईब्रो के बाल, अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

आईब्रो चेहरे की खूबसूरती में अहम रोल अदा करता है। अगर आपकी आइब्रो अच्छी नहीं तो लुक भी अच्छा नहीं लगेगा। बहुत सी महिलाएं आईब्रो के पतले या झड़ने से परेशान रहती हैं। इसकी वजह बढ़ती उम्र और केमिकल प्रोडक्ट का ज्यादा यूज है। इसके अलावा कई और भी कारण हैं जिनकी वजह से आईब्रो के बाल झड़ते हैं-

जानिए आईब्रो कम होने के कारण

तनाव

तनाव एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से कई बड़ी समस्याएं पैदा होती हैं। स्ट्रेस के कारण ना केवल आईब्रो के बाल कम होते हैं बल्कि सर के बाल भी झड़ने लगते हैं। इसलिए खुद को तनाव मुक्त रखें।  

पोषक तत्वों की कम मात्रा

हमारे शरीर के लिए आइरन, जिंक, प्रोटीन, और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व बहुत जरूरी होते हैं। बालों के झड़ने का कारण प्रमुख कारण इनकी कमी है। ऐसा ही आईब्रो के बालों के साथ भी होता है। इससे बचने के लिए इन पोषक तत्वों को नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करें।

उम्र का बढ़ना

आईब्रो के कम होने का मुख्य कारण उम्र का बढ़ना भी है। 40 पार होने के बाद सर के पाल पतले होना शुरू हो जाते हैं। पौष्टिक आहार और जीवनशैली में कुछ परिवर्नत कर के इसे ठीक किया जा सकता है।

 

घरेलू उपाय

मेथी

मेथी के बीज में कई गुण पाए जाते हैं। बालों को झड़ने से रोकने में ये काफी फायदेमंद हैं। रात में मेथी को पानी में भिगोले। सुबह इसे मिक्सी में पीस ले। फिर नारियल तेल में मिलाकर एक पेस्ट बनालें। इस पेस्ट को दिन में दो बार अपनी आईब्रो पर लगाएं। कुछ दिन में आपको फर्क महसूस होगा।  

प्याज

प्याज का रस बालों की ग्रोथ में काफी मददगार होता है। आईब्रो के बाल झड़ने से रोकने के लिए आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले प्याज को पीस कर इसका जूस निकाल लें। जूस से आईब्रो पर कम से कम 5 मिनट तक मसाज करें। सूखने के बाद इसे पानी से धोले।

अंडा

अंडे के पीले भाग में कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं। इसके पीले भाग की मदद्त से आप आईब्रो की झड़ती प्रोब्लम से निजात पा सकती हैं। इसके लिए अंडे के पीले भाग को एक कटोरी में निकाल कर उसे अच्छे से फेंट ले। इसे कॉटन के साथ आईब्रो पर लगाएं। सूखने के बाद इसे पानी से धोले। इसे दिन में दो बार जरूर लगाएं। 

Related News