26 APRFRIDAY2024 10:51:54 AM
Nari

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इन 4 देशों में भी मनाया जाता है Independence Day का जश्न

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 Aug, 2022 06:03 PM
सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इन 4 देशों में भी मनाया जाता है Independence Day का जश्न

हर साल भारत 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाता रहा है। यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। अंग्रजों के गुलाम से मुक्ति पाने के लिए भारतीय लोगों ने काफी समय तक संघर्ष किया था। भारतीय लोगों की लंबी लड़ाई के बाद ब्रिटिशर्स ने 15 अगस्त के दिन भारत को छोड़ दिया था। तभी से भारत में स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जाता है। लेकिन बहुत से कम लोग इस बात को जानते होंगे कि भारत के अलावा भी ऐसे 4 देश हैं जो आजादी का पर्व मनाते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन 4 देशों के बारे में...

बहरीन 

बहरीन भी 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस देश ने 15 अगस्त 1971 के  दिन ब्रिटिश शासन से स्वंतत्रता प्राप्त की थी। सन् 1971 में बहरीन ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी और इसके बाद ही दोनों पक्षों की ओर से मैत्री संधि पर साइन किए गए थे। इस संधि पर हस्ताक्षर होने के बाद पिछले सारे समझौते खत्म हो गए ते। वैसे तो 14 अगस्त बहरीन देश की स्वतंत्रता दिवस की वास्तविक तारीख है। लेकिन यह देश 15 अगस्त के दिन ही स्वतंत्रता दिवस मनाता है। बहरीन घूमने के लिए भी एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। 

PunjabKesari

रिपब्लिक ऑफ कांगो 

कांगो गणराज्य को भी इसी दिन फ्रांस के शासन से राहत मिली थी। यह राज्य फ्रांसीसी राज्य के अंदर आने के 80 साल बाद 1960 में इसे पूरी तरह से फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल हुई थी। इसलिए इस दिन को 'कांगोलेस नेशनल डे' के रुप में मनाया जाता है।

PunjabKesari

कोरिया 

15 अगस्त के दिन को कोरिया का 'राष्ट्रीय मुक्ति दिवस' भी कहा जाता है। इस दिन उत्तर और दक्षिण कोरिया में पब्लिक हॉलीडे भी होता है। इस दिन को कोरिया का राष्ट्रीय मुक्ति दिवस इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसी दिन अमेरिकी और सोवियत सेनाओं ने कोरियाई प्रायद्वीपों पर जापानी कब्जे को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। कम से कम तीन साल के बाद, कोरिया को उत्तर और दक्षिण कोरिया में बांट दिया गया था। 

PunjabKesari

लिकटेंस्टीन 

इस देश को दुनिया का 6वां सबसे छोटा राज्य माना जाता है। सन् 1940 से ही इस पर्व को राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन यहां के प्रिंस फ्रांज-जोसेफ के जन्मदिन होता है। इसलिए 15 अगस्त के दिन यहां पर रात के 10 बजे सेस्ट(CEST) में एक तरह का आतिशबाजी समारोह भी होता है। 15 अगस्त वाले दिन आधिकारिक तौर पर सन् 1990 में कानून ने इस दिन के लिए राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा भी कर दी थी। 10 बजे होने वाले इस समारोह में लिकटेंस्टीन के हजारों नागरिक इस कार्यक्रम का हिस्सा लेने के लिए शामिल होते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News