02 MAYTHURSDAY2024 2:27:05 PM
Nari

Mukesh Ambani की बीवी से लेकर बहू तक, सभी ने पहना अबू जानी संदीप खोसला का आउटफिट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Jan, 2023 05:54 PM
Mukesh Ambani की बीवी से लेकर बहू तक, सभी ने पहना अबू जानी संदीप खोसला का आउटफिट

अंबानी परिवार अपने रॉयल अंदाज के लिए जाना जाता है। वही अंबानी लेडीज के ड्रेसिंग स्टाइल का तो कोई जवाब ही नहीं। जैसे कि सब जानते ही है कि हाल में ही मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई हुई और इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में अंबानी लेडीज के लुक पर ही सभी की निगाहें टिकी रही। सभी ने फेमस डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का ही आउटफिट पहना। इसके अलावा एक्ट्रेस नीतू कपूर भी अबु जानी संदीप खोसला के आउटफिट में नजर आईं। चलिए एक नजर डालते है सभी की लुक पर।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सबसे पहले तो बात करते है अंबानी परिवार की लाडली ईशा की। ईशा ने भी अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की हुई लाइट कलर की हैवी ड्रेस पहनी। गले में हैवी नेकलेस, कानों में भारी ईयररिंग्स और मांग टीका से ईशा ने अपना लुक कंप्लीट किया। ईशा का मेकअप भी अच्छा था लेकिन हेयरस्टाइल कुछ खास नहीं लगा। खैर, ईशा से ज्यादा उनकी भाभी श्लोका और होने वाली भाभी राधिका अच्छी लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका ने गोल्डन कलर का हैवी लहंगा चोली पहना जो अबू जानी संदीप खोसला की कलेक्शन से ही था। उन्होंने गोल्डन सिल्क टिशू घाघरा के साथ सिल्क टूले ब्लाउज वियर किया। साथ में मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया। कमरबंद, हाथों में कंगन, गले में नेकलेस, कानों में इयररिंग्स और सिंपल सा मांगटीका राधिका की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


वही अंबानी की बड़ी बहू श्लोका ने अपने देवर अनंत की इंगेजमेंट पार्टी के लिए हैवी सिल्वर वर्क वाला व्हाइट लहंगा चूज किया जिसपर मल्टी कलर एम्ब्रायडरी वर्क देखने को मिला। इस लहंगे को डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने तैयार किया था। जिस पर सिप्पी-सितारा शिमरी वर्क देखने को मिला। अपनी लुक को कंप्लीट करने के लिए श्लोका ने डायमंड ज्वेलरी पहनी और क्लासिक मिनिमल मेकअप किया और लिप शेड भी नेचुरल सॉफ्ट पिंक रखा। बता दें कि पुनीत बी. सैनी ने उनको ये सुपर नैचुरल मेकअप लुक दिया और प्रियंका एस. बोरकर ने हेयरस्टाइल किया। सिंपल सा बन हेयर स्टाइल और सिंपल मांग टीका श्लोका को एकदम एलीगेंट लुक दे रहा था। वहीं उनके लंहगे को स्टाइल की बॉलीवुड की फेमस साड़ी ड्रैपर डॉली जैन ने।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी एकदम रॉयल लुक में नजर आईं। उन्होंने भी डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हैवी लहंगा पहना। लहंगा, ज्वैलरी, मेकअप और हेयर स्टाइल सबकुछ एक दम परफेक्ट था। एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया सूट पहना, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी कैर की। नीतू कपूर को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि उनकी उम्र 64 साल की है। वो इतनी फिट और खूबसूरत लग रही थी।
 

Related News