25 APRTHURSDAY2024 10:38:54 PM
Nari

Rainy Season: बारिश के मौसम में स्वाद लेकर खाएं ये 10 चीजें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 15 Jul, 2020 11:26 AM
Rainy Season: बारिश के मौसम में स्वाद लेकर खाएं ये 10 चीजें

मानसून का महीना चल रहा है। इस सुहावने मौसम में सभी दिल और दिमाग से खुशी व शांति को महसूस करते है। इस रोमांटिक मौसम में बहुत से लोगों को बारिश में नहाना और इस समय का मजा लेना अच्छा लगता हैं। वहीं दूसरी ओर गर्मागर्म चाय के साथ कुछ चटपटा और मसालेदार खाना पसंद करते है। तो चलिए आज हम आपको खाने की 10 ऐसी ऐसे पकवानों के बारे में बताते हैं जिसे आप अपने घरवालों के साथ खाकर बारीश का मजा उठा सकते है। 

nari,PunjabKesari

1. भुट्टा (मक्का)

भुट्टा एक ऐसी चीज है जो बच्चे हो या बड़े सभी को खाना पसंद होता है। खासतौर पर बारीश के दौरान खुली हवा में बैठ कर  स्टोव-हॉट भुट्टा खाने का मजा ही कुछ ओर होता है। इसके अलावा इसे आप उबाल कर भी खा सकते है। इसे उबाल कर या स्टोर पर भूनकर उसके ऊपर नींबू का रस और अपने पसंदीदा मसालों को अच्छे से मिलाकर लगाएं। फिर इस स्वादिष्ट भुट्टा को खाने का आनंद मनाएं। 

2. पकौ़ड़ा

बारीश और पकौड़ों का एक अलग ही मेल है। थोड़ी सी बारीश होने पर ही सभी के मुंह में पकौड़े खाने की बात आती है। ऐसे में आप भी इस मौसम का आनंद उठाने के लिए प्याज, आलू पकौड़ा, फूलगोभी, पनीर या अपने मनपसंद चीजों से पकौड़ों को बना सकते है। आप इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसके साथ टोमेटो सॉस, पुदीने और इमली की चटनी और चाय के लो सकते है। 

nari,PunjabKesari

3. समोसा

समोसा अक्सर शाम के स्नैक्स के तौर पर लोग खाना पसंद करते है। यह बारीश के मौसम में खाने वाली एक लाजबाज डिश में से एक है। ऐसे में आप भी इस बारीश का मजा उठाने के लिए इसे खाएं। पहले तो लोग सिर्फ आलू और पनीर से तैयार समोसा खाते थे। मगर अब पास्ता समोसा, मिर्च-पनीर समोसा, कीमा समोसा आदि इसकी कई  किस्में मिलने लगी है। आप अपने मनपसंद समोसे को खरीद या घर पर बना कर खा सकते है। 

nari,PunjabKesari

4. मसाला चाय

घर की छत या बालकनी पर बैठ कर मसाला चाय की चुस्की भरते हुए बारिश को एन्जॉय करना काफी लोगों को अच्छा लगता है। इसके अलावा अदरक, इलाइची, दालचीनी आदि से  तैयार मसाला चाय पीने के रोमांटिक गानों को सुनने से मूड अच्छा और खुशनुमा होता है। तनाव भी दूर होने में मदद मिलती है। 

5. वड़ा-पाव

वड़ा-पाव मुंबई में खाएं जाने वाला बेस्ट स्नेक्स है। आपने अक्सर फिल्मों में बारीश के मौसम में इसे हीरो और हीरोइन को खाते देखा होगा। आलू और मक्खन पाव से तैयार वड़ा-पाव को लाल व हरी मिर्च के साथ परोसा जाता है। जो खाने में हल्का सा तीखा स्वाद देता है। ऐसे में आप भी इस बारीश में गर्मागर्म वड़ा-पाव खाते हुए बारीश का मजा ले सकते है। 

6. सूप

मानसून में अक्सर ठंडी का अहसास होता है। ऐसे में इस दौरान आप सब्जियों और कार्न से तैयार गर्मागर्म सूप भी ट्राई कर सकते है। यह पीने लाजबाव होने के साथ आपको इस मौसम में होने वाली सर्दी-जुकाम और वायरस से भी बचा कर रखेगा। 

nari,PunjabKesari

7. चिकन टिक्का

अगर आप खाने में चिकन पसंद करते है तो ऐेसे में पुदीने और टोमेटो सॉस के साथ रोस्टेड चिकन टिक्का ट्राई कर सकते है। 

8. जलेबी

गर्मागर्म जलेबी का नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी भर आता है। बहुुत से खासतौर पर बारीश के मौसम में इसे खाने का मजा लेते है। अगर आप भी इसे खाने की सोच रहें है तो जलेबी को समोसे, पकौड़ों के साथ खाना काफी अच्छा मेल रहेगा। आप इसे इनके साथ चाय की चुस्की लेते हुए इस सुहावने मौसम का मजा उठा सकते है। 

9. मोमोज

आप बारीश का स्वादिष्ट चिकन या सब्जियों से तैयाप मोमोज खाकर भी मजा उठा ले सकते है। मोमोज के साथ परोसी गई  लहसुन की चटनी और मेयोनेज़ खाने में बहुत ही टेस्टी होती है

10.  कचौड़ी

आप इस बारिश के पलों को चाय के साथ मसालेदार आलू की सब्जी के साथ कचौड़ी खाने का भी मजा उठा सकते है। 

इसके साथ इन चीजों को हमेशा घर पर ही बनाकर खाएं। तभी आप इसके स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रख पाएंगे। असल में बारिश के दिनों में पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है। ऐसे में इसे बाजार से मंगवाकर और ज्यादा मात्रा में खाने से पेट में दर्द या इंफेक्शन होने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
 

Related News