02 MAYTHURSDAY2024 3:48:54 AM
Nari

शरीर में नहीं होगी खून की कमी, आयरन से भरपूर ये 5 फल बढ़ाएंगे Blood

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 Nov, 2022 11:35 AM
शरीर में नहीं होगी खून की कमी, आयरन से भरपूर ये 5 फल बढ़ाएंगे Blood

स्वस्थ शरीर तंदरुस्त और फुर्तीला होता है। लेकिन अगर आपकी स्किन बहुत पीली पड़ गई है और चेहरे की चमक भी जा रही है तो इसका कारण शरीर में खून की कमी भी हो सकता है। खून की कमी के कारण शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। पर्याप्त मात्रा में शरीर के अंगों तक सही से ऑक्सीजन न पहुंच पाने के कारण बहुत सी तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में हैल्थ एक्सपर्ट्स आयरन से भरपूर चीजों को खाने की सलाह देते हैं। आप शरीर में से खून की कमी पूरी करने के लिए इन 5 फलों का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

केला 

आप केले का सेवन शरीर में से आयरन की कमी पूरी करने के लिए कर सकते हैं। इसका सेवन करके आप शरीर में से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ा सकते हैं। यह आयरन और फोलिक एसिड का बहुत ही अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इससे आपके शरीर में खून की कमी भी नहीं होती। 

PunjabKesari

संतरा 

संतरा में विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। खासकर सर्दियों के मौसम में आप इसका सेवन कर सकते हैं। शरीर में से यदि आपआयरन की कमी पूरी करना चाहते हैं तो रोज एक संतरे का सेवन जरुर करें। 

अनार 

अनार का सेवन करके आप शरीर में से खून की कमी पूरी कर सकते हैं। आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह आपके शरीर में ब्लड काउंट बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है। यदि आपके शरीर में खून की कमी है तो अनार के जूस का सेवन आप कर सकते हैं।

PunjabKesari

सेब 

सेब का सेवन आप शरीर में से खून की कमी पूरी करने के लिए कर सकते हैं। इसका सेवन करके शरीर में से हीमोग्लोबिन की संख्या बढ़ती है। यदि आप रोजाना शरीर में खून की कमी बढ़ाना चाहते हैं नियमित 1 सेब को छिलके का साथ जरुर खाएं। इससे आपके शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ेगी। 

आड़ू

आड़ू का सेवन करके भी आप शरीर में से खून की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करके आप शरीर को रेड ब्लड सेल्स कोशिकाओं के नुकसान से बचा सकते हैं। इसके अलावा वजन कम करने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी आड़ू मदद करता है। 

PunjabKesari

Related News