26 APRFRIDAY2024 5:42:36 AM
Nari

सोने से पहले खाएं ये चीजें, अच्छी नींद के साथ शरीर को मिलेंगे बेमिसाल फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Feb, 2022 12:05 PM
सोने से पहले खाएं ये चीजें, अच्छी नींद के साथ शरीर को मिलेंगे बेमिसाल फायदे

दिनभर की थकान दूर करने के लिए लोग रात को सोते हैं। इससे थकावट दूर होने के साथ दिनभर काम करने की शक्ति मिलती है। एक्सपर्ट अनुसार, इसके लिए रोजाना 7-9 घंटे की नींद लेना जरूरी है। इससे बॉडी रिलैक्स होने के साथ पुरानी बीमारियों के विकास का खतरा कम रहता है। इम्यूनिटी बढ़ने के साथ दिल और दिमाग मजबूत होता है। मगर कुछ कारणों से आजकल लोग अच्छी नींद ना आने से परेशान है। ऐसे में आप सोने से पहले कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट अनुसार ये चीजें नींद को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

भारत में नींद की स्थिति

एक स्टडी अनुसार, भारत में करीब 93 प्रतिशत भारतीय अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं। इसके पीछे का कारण बिजी लाइफ स्टाइल, देर रात खाना, गैजेट्स का प्रयोग और कोई फिजिकल एक्टिविटी ना करना है। अध्ययन अनुसार, करीब 72 प्रतिशत भारतीय रात में 1 से 3 बार उठते हैं। इसके साथ ही इसके कारण इनमें 87 प्रतिशत लोगों की सेहत को नुकसान हो रहा है। वहीं 11 प्रतिशत लोग अधूरी नींद के कारण अच्छे से काम न करने से जॉब से छुट्टी ले रहे हैं और 19 प्रतिशत लोगों की नींद पूरी ना होने से उनके रिश्तों में तनाव की स्थिति बढ़ रही है।

PunjabKesari

बादाम

अगर आपको रात को ठीक से नींद ना आने की परेशानी हैं तो डाइट में बादाम शामिल करें। बादाम मेलाटोनिन हार्मोन का एक अच्छा स्त्रोत है। ये बॉडी साइकिल को कंट्रोल करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद मैग्नीशियम मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। ऐसे में आप सोने से पहले कुछ बादाम का सकते हैं। इससे आपको अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी। मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आएगी।

अखरोट

अखरोट में मेलाटोनिन, सेरोटोनिन, मैग्नीशियम , पोटेशियम, फोलेट, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसका सेवन करने से नींद में सुधार आता है। सोने से पहले कुछ अखरोट का सेवन करने से अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है। हालांकि अध्ययनों द्वारा अभी तक अखरोट खाने और नींद के बीच बेहतर संबंध साबित नहीं किए गए है।

गर्म दूध

बहुत से लोग सोने से पहले दूध पीना पसंद करते हैं। एक्सपर्ट अनुसार, दूध में नींद को सुधारने व बढ़ावा देने वाले ट्रिप्टोफैन, कैल्शियम, विटामिन डी और मेलाटोनिन चार यौगिक होते हैं। ऐसे में सोने से पहले दूध पीने से अच्छी व गहरी नींद आने में मदद मिलती है। आप 1 कप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि दूध लो फैट वाला ही हो। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी वाला दूध पीने से बीमारियों की चपेट में आने से बचाव रहेगा।

PunjabKesari

फैट वाली मछली

सैल्मन, टूना और मैकेरल जैसी फैटी फिश विटामिन डी, ओमेगा -3 फैटी एसिड व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन से शरीर में सूजन कम होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही दिल व दिमाग को मजबूती मिलती है। इसके सेवन से दिमाग एक्टिव रहता है। इसके साथ ही अनिद्रा की समस्या दूर होकर गहरी नींद आने में मदद मिलती है। ऐसे में डिनर में फैट वाली फिश खाना बेस्ट ऑप्शन है।

कैमोमाइल टी

यह एक तरह की हर्बल टी होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स व बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सूजन कम होने के साथ पुरानी बीमारियों का खतरा कम होता है। एक्सपर्ट अनुसार, इसका सेवन करने से एंग्जाइटी और डिप्रेशन कम होने में भी मदद मिलती है। ऐसे में सोने से पहले एक कप कैमोमाइल टी पीने से नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है। ऐसे में अच्छी व गहरी नींद आती है।  

pc: freepik

 

Related News