06 MAYMONDAY2024 9:45:00 AM
Nari

घर में अचानक से आ गए हैं मेहमान तो फटाफट बना करें खिलाएं टेस्टी Mozzarella Cheese Sticks

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 28 Apr, 2023 12:30 PM
घर में अचानक से आ गए हैं मेहमान तो फटाफट बना करें खिलाएं टेस्टी Mozzarella Cheese Sticks

मोजरेला चीज स्टिक्स एक इटैलियन स्नैक्स है। अगर आपके घर अचानक से मेहमान आ गए हैं और क्या बनाना चाहिए इसको लेकर आपको थोड़ा कन्फ्यूजन हैं तो चलिए हम इसको लेकर आपकी थोड़ी मदद करते हैं। आप उन्हें मोजरेला चीज स्टिक्स सर्व कर सकते हैं। इसकी रेसिपी बहुत ही सिंपल है। 

PunjabKesari

सामग्री

आटा-  ¼ कप 
ब्रेडक्रंब-1 कप
अंडे- 2
दूध- 1 चम्मच
 पौंड मोजरेला चीज- 1
वनस्पति तेल- 1 कप
पिज्जा सॉस- 1 कप

विधि

1.मोजरेला चीज स्टिक्स को बनाने के लिए सबसे पहले मोजरेला चीज को फ्रेंच फ्राइज की तरह लंबा लंबा काट लें।
2.अब अक बर्तन में अंडे और दूध को फेंट लें
3.मोजेरेला चीज के हर स्टिक को आटे के साथ कोट करें, फिर अंडे में डुबोएं और फिर ब्रेडक्रंब में रोल करें।
4.चीज को अंडे के मिश्रण मे दोबारा डुबाएं। ऐसा करने से चीज के पिघलकर बाहर आने का खतरा नहीं रहता
5.इस कोटेड चीज स्टिक्स को करीब 45 मिनट के लिए फ्रिज में रखें
6.कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो फ्रिज से स्टिक्स निकालकर सावधानी के साथ लगभग एक मिनट के लिए या सुनहरा होने तक पकाएं।
7.इन स्टिक्स को कढाई से निकालकर टीशू पेपर या किचन टावल पर रखें, जिससे इनमें से अतिरिक्त तेल निकल जाए।
8.तारतार सॉस के साथ गर्मागरम मोजरेला चीज स्टिक्स परोसें।

PunjabKesari

 

Related News