03 MAYFRIDAY2024 10:38:55 AM
Nari

फ्रिज में लगी ब्लैक फंगस मिनटों में होगी साफ, ट्राई करें ये आसान Tips

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Sep, 2022 05:20 PM
फ्रिज में लगी ब्लैक फंगस मिनटों में होगी साफ, ट्राई करें ये आसान Tips

फ्रिज यदि समय-समय पर साफ न किया जाए तो उसमें फंगस लग जाती है। फंगस के कारण फ्रिज में बदबू भी आने लगती है। फंगस लगने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे- यदि आपने गलती से फ्रिज में कोई फंगस लगी हुई सब्जी रख दी हो या मार्केट से लाई हुई खराब सब्जी यदि फ्रिज में रखी गई हो। इसके कारण भी फ्रिज में फंगस लग सकती है। यह फंगस फ्रिज में पड़े बाकी सामान को भी प्रभावित कर सकती है।  इसलिए ऐसा कहा भी जाता है कि फ्रिज में कोई भी खाने वाली चीज या पका हुआ खाना खोलकर नहीं रखना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि फ्रिज में फंगस क्यों लगती है और आप कैसे इसे ठीक कर सकती हैं...

इसलिए लगती है फ्रिज में फंगस 

फ्रिज में फंगस  खराब सब्जियों के पोर्स के कारण लग सकती है। इसके अलावा फ्रिज के तापमान और नीमी के कारण भी यह समस्या उत्पन्न हो सकती है। फ्रिज ठंडा रहता है जिसके कारण इसमें नमी भी बहुत ज्यादा मात्रा में होती है। नमी के कारण भी फ्रिज में ब्लैक फंगस पैदा हो सकती हैं। 

PunjabKesari

ब्लैक फंगस से बचाने के लिए करें ये काम 

अच्छे से साफ करें फ्रिज 

आप फ्रिज को हफ्ते में एक बार जरुर साफ करें। फ्रिज में रखी हुई सारी चीजें निकालकर एकबार फ्रिज को अच्छे से साफ करें। साफ करने के लिए पहले सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें। इसके बाद किसी एंटीबैक्टीरियल लिक्विड के साथ फ्रिज को क्लीन करें। इससे भी फ्रिज के बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे। 

नींबू से करें साफ 

फ्रिज की फंगस को साफ करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नींबू को पहले आप काट लें। फिर इसमेएक कटोरी पानी में इसे अच्छे से निचोड़ें। एक और कटोरी लेकर उसमें नींबू के छिलके डालें। फिर इन्हें गैस पर गर्म कर लें। गर्म करने के बाद दोनों कटोरियों को फ्रिज में रख दें। इसके बाद तौलिया कटोरी पर रख दें। भाप को अच्छे से फ्रिज में फैलने दें। कम से कम 20 मिनट के लिए आप इसे फ्रिज में रखें। तय समय के बाद फ्रिज को किसी डिश वॉश बार से अच्छी तरह साफ कर लें। 

PunjabKesari

बेकिंग सोडा आएगा काम 

आप बेकिंग सोडा भी फ्रिज में लगी फंगस साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बर्तन में बेकिंग सोडा डालें। फिर इसमें साबुन का पानी डालें। दोनो चीजों को अच्छे से मिला लें। पहले सफेद सिरका फ्रिज में स्प्रे कर दें। 15 मिनट के बाद साबुन का मिश्रण फ्रिज में छिड़कें। लगभग फ्रिज के सारे हिस्सों में यह मिश्रण छिड़क दें। इसके बाद टिश्यू पेपर की सहायता से फ्रिज का पानी सुखा लें। 

PunjabKesari
 


 

Related News