25 APRTHURSDAY2024 9:02:47 AM
Nari

DrugCase: भारती सिंह के बाद NCB ने पति हर्ष लिंबाचिया को भी किया अरेस्ट

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 22 Nov, 2020 10:45 AM
DrugCase: भारती सिंह के बाद NCB ने पति हर्ष लिंबाचिया को भी किया अरेस्ट

सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद एनसीबी पूरे एक्शन में है। हाल ही में अर्जुन रामपाल के घर रेड मारने के बाद अब एनसीबी के निशाने पर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष आ गए हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि एनसीबी ने ड्रग्स केस में भारती सिंह के बाद उनके पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। खबरों की मानें तो हर्ष को बीती रात गिरफ्तार किया गया। एंटी ड्रग्स एजेंसी ने करीब 15 घंटों के पूछताछ के बाद हर्ष लिंबाचिया को अरेस्ट किया।

PunjabKesari

86.5 ग्राम गांजा हुआ था बरामद किया

आपको बता दें कि एनसीबी की छापेमारी में भारती सिंह के घर और प्रोडक्शन ऑफिस पर छापेमारी की थी और वहां 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था तो वहीं हर्ष और भारती ने स्वीकार किया है कि वह गांजा लेते हैं। खबरें ये भी हैं कि आज भारती और उनके पति हर्ष को आज कोर्ट ले जाया जाएगा। कोर्ट में पेश होने से पहले दोनों का टेस्ट करवाया जाएगा । 

आपको बता दें कि बीती शाम को ड्रग्स केस में भारती सिंह को पहले ही एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इससे पहले पकड़े गए ड्रग्स पैडलर की निशानदेही पर एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर पर छापेमारी की थी। 

Related News