29 APRMONDAY2024 12:46:33 PM
Nari

गलती से भी पर्स में ना रखें ये चीजें, कंगाली के आ जाएंगे दिन!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Sep, 2020 09:35 AM
गलती से भी पर्स में ना रखें ये चीजें, कंगाली के आ जाएंगे दिन!

पर्स एक ऐसी चीज है तो जो हर कोई इस्तेमाल करता है। लोग इसमें अपने पैसों के साथ जरूरी चीजें रखते हैं। पर्स हमारी आर्थिक स्थिति से संबंध रखता है। बात अगर वास्तु की करें तो हमारे द्वारा पर्स में रखी चीजें हमें आर्थिक रूप से समृद्ध या कंगाल करने का काम करती है। ऐसे में पर्स में कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए। नहीं तो जीवन में पैसों की किल्लत होने आर्थिक रूप से परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। 

चीजों को बिखेर कर रखना

पर्स में रखी चीजों को हमेशा सही तरीके व व्यवस्थिति ढंग से रखें। सही बिखरे व अव्यस्थित तरीके से रखने से धन हानि होने की ओर इशारा करता है। इसलिए नोटों को हमेशा सीधे कर ही पर्स में संभाले। 

nari,PunjabKesari

देवी-देवता की तस्‍वीर 

अक्सर लोग पर्स में देवी- देवताओं की तस्वीरें रखते हैं। इससे रखना कुछ गलत नहीं हैं। मगर भगवान की तस्वीरें व फोटो को रखने के लिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि तस्वीर किसी जगह से कटी- फटी न हो। इसके अलावा ज्यादा पुरानी तस्वीर को रखने से भी बचना चाहिए।

मृत पूर्वजों की फोटो

अक्सर आपने देखा होगा कि बहुत लोग ऐसे होते हैं जो अपने पर्स में पूर्वजों व मृतकों की तस्वीर रखते हैं। मगर बात हम वास्तु की करें तो ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे कार्यों में बाधा व असफलता मिलती है। 

नोट और सिक्‍कों को एक साथ रखना

आमतौर पर लोग पर्स में नोटों और सिक्कों को एक साथ रखते हैं। मगर इन्हें एक साथ रखने से धन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसे में देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पर्स की अलग-अलग पॉकेट में इन चीजों को रखें। साथ ही इस बात का खास ध्यान रखें कि पर्स में पड़े ये सिक्के न आवाज न करें। नहीं तो आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

nari,PunjabKesari

नुकीली व तीखी चीजें

वास्‍तु के अनुसार, पर्स में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इसमें कोई नुकीली व तीखी चीजें रखना अशुभ माना जाता है। साथ ही इससे वास्तु दोष पैदा होने से धन से अधिक खर्च होने का कारण बनते हैं।

बेकार के कागज

पर्स में कभी भी बेकार व फालतू के कागज या पर्चियां नहीं रखनी चाहिए। इससे पर्स में नेगेटिविटी बढ़ती है। साथ ही हाथों में पैसा टिकने की जगह आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

गंदे व झूठे हाथों से पर्स को छूना

ऐसे बहुत से लोग हैं जो अक्सर होटल में भोजन करना पसंद करते हैं। ऐसे में उनमें से कई लोग भोजन के तुरंत बाद गंदे व झूठे हाथों से पर्स को टच कर पैसे निकालते हैं। मगर इससे देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पर्स को हमेशा साफ हाथों से ही पकड़े।
 

Related News