20 APRSATURDAY2024 11:13:29 AM
Nari

धनतेरस: कई गुना होकर वापस मिलता है इस शुभ दिन पर किया इन चीजें का दान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Oct, 2021 11:02 AM
धनतेरस: कई गुना होकर वापस मिलता है इस शुभ दिन पर किया इन चीजें का दान

दिवाली से 2 दिन पहले धनतेरस का पावन पर्व मनाया जाता है। इस बार यह शुभ दिन 2 नवंबर 2021, दिन मंगलवार को पड़ रहा है। शुभ अवसर पर सोना, चांदी, कपड़े, बर्तन, अनाज आदि खरीदने से शुभफल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन खरीदी चीजों की कई गुना वृद्धि होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है। जी हां, पौराणिक कथाओं अनुसार धनतेरस के शुभ दिन पर खरीदारी के साथ कुछ चीजों का दान करने से भी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

धनतेरस पर खरीदारी के साथ इन चीजों का दान करने का भी महत्व

धार्मिक मान्यताओं अनुसार धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजों में कई गुना वृद्धि होती है। मगर इस शुभ दिन पर दान करने का भी विशेष महत्व है। कहा जाता है कि धनतेरस के खास अवसर पर जरूरतमंदों, गरीबों को कुछ चीजें दान करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

PunjabKesari

दान करने से पहले इस बातों का रखें ध्यान

. दान हमेशा सूर्यास्त से पहले ही करना चाहिए। इसलिए अगर आप धनतेरस पर दान करने वाले हैं तो इसे सूर्य डूबने से पहले ही करें।
. धनतेरस पर किसी को भी सफेद चीजें जैसे दूध, दही, सफेद मिठाई आदि का दान देने से बचें। इसे अशुभ माना जाता है।

चलिए अब जानते हैं कि धनतेरस के शुभ दिन पर किन चीजों का दान करना चाहिए...

 

अनाज

धनतेरस के दिन अनाज दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। ऐसे में इस दिन किसी गरीब, असहाय व बेसहारा लोगों को दान जरूर दें। आप चाहे तो किसी को भोजन भी खिला सकते हैं। मगर इसमें मिठाई जरूर शामिल करें।

भेंट करें दक्षिणा

धनतेरस के दिन अपने सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों व गरीबों को दान जरूर दें। मान्यता है कि इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

PunjabKesari

लोहा

धनतेरस के दिन किसी को लोहा का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इससे रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं। इसके साथ ही दुर्भाग्य सौभाग्य में बदलने लगता है।

कपड़े

धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। मगर इसके साथ ही इस दिन कपड़ों का दान करने का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि धनतेरस पर गरीबों व जरूरतमंदों को कपड़े दान करने से कुबेर देव की कृपा से खूब धन-दौलत मिलती है। अगर संभव हो सके तो इस दिन नए व पीले रंग के कपड़ों का ही दान करें।

PunjabKesari

झाड़ू

धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इससे धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है। मगर झाड़ू खरीदने के साथ इसका दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किसी सफाईकर्मी को मंदिर में नई झाड़ू दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

Related News