11 MAYSATURDAY2024 4:24:54 AM
Nari

Makar Sankranti पर इन 9 चीजों के दान से प्रसन्न होगें शानि देव, होगी धन-वैभव की प्राप्ति

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 13 Jan, 2023 05:19 PM
Makar Sankranti पर इन 9 चीजों के दान से प्रसन्न होगें शानि देव, होगी धन-वैभव की प्राप्ति

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य धनु राशि से गोचर कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहते हैं। इस दिन भगवान सूर्यदेव की विशेष उपासना की जाती है। दान पुण्य के लिहाज से मकर संक्रांति का दिन बहुत खास महत्व रखता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, पूजा पाठ, धर्म और दान पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं। कहते हैं कि मकर संक्रांति पर कई चीजों का दान करना फलदायी होता है। इससे सुख-सौभार्य की प्राप्ति होती है। तो आईए जानते हैं मकर संक्रांति पर किन -किन चीजों का दान करना शुभ होता और फलदायी होती है....

खिचड़ी का दान

मकर संक्रांति के दिन चावल और काली उड़द दाल की खिचड़ी का दान करना बेहद शुभ होता है।इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आरोग्य का वरदान प्राप्त होता है।

PunjabKesari

तिल का दान

मकर संक्रांति पर काले तिल से बनी चीजें दान करने से सूर्यदेव, भगवान विष्णु जी और शनिदेव तीनों प्रसन्न होते हैं। मकर संक्रांति को तिल संक्रांति भी कहा जाता है। काले तिल के दान से दुर्भाग्य दूर होता है।

PunjabKesari

गुड़ का दान

मकर संक्रांति पर गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। गुड़ का दान करने से गुरु, शुक्र और शनि तीनों ग्रहों की कृपा बरसती है।

PunjabKesari

नमक का दान

शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति पर नमक के दान से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, इसलिए इस दिन नमक का दान करना चाहिए।

ऊनी वस्त्रों का दान

जातक की कुंडली से शनि और राहु के दोष को मिटाने के लिए मकर संक्रांति के दिन किसी गरीब और जरूरतमंद को ऊनी कपड़ों का दान करना चाहिए।

PunjabKesari

देसी घी से बने व्यंजन का दान

घी का संबंध गुरु और सूर्य से माना जाता है, इसलिए मकर संक्रांति पर अपना भाग्य चमकाने के लिए देसी घी से बने व्यंजनों का दान करना चाहिए।

मूंगफली और रेवड़ी का दान

इस शुभ मौके पर गंगा स्नान करने के बाद गरीबों को रेवड़ी और मूंगफली खिलानी चाहिए।

PunjabKesari

तेल का दान

मकर संक्रांति के दिन शनिदेव के मंदिर में तेल चढ़ाना बहुत शुभ होता है। इससे शनिदेव की कृपादृष्टि बनी रहती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास रहता है।

काली चीजों का दान

मकर संक्रांति के दिन काली चीजों का दान करने से सभी तरह के शानिदोष और राहु दोष दूर होते हैं। नए काले कपड़े, काले कंबल आदि का दान कर सकते हैं।

 

Related News