23 APRTUESDAY2024 8:51:25 AM
Nari

घर में कलह-कलेश का कारण बनती है ये छोटी-छोटी चीजें

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 18 May, 2020 09:54 AM
घर में कलह-कलेश का कारण बनती है ये छोटी-छोटी चीजें

क्या आपके घर में भी बेवजह लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं? अगर हां, तो इसका कारण घर का वास्तुदोष हो सकता है। जी हां, अगर वास्तु सही ना हो तो घर में कलह-कलेश का माहौल बना रहता है। परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जिससे आप घर के वास्तुदोष को दूर कर सकते हैं।

 

घर के कमरों का रंग 

हम लोग अक्सर अपनी पसंद व ट्रैंड को ध्यान में रखकर घर में रंग करवा लेते हैं लेकिन क्या आप जानते है कि घर का रंग भी कलह-कलेश का कारण बनता है। इसलिए लिविंग रूम के हल्का पीला, गुलाबी या हरा रंग चूज करें। किचन के लिए ऑरेंज कलर चुने और बेडरूम में लाइट पिंक व पर्पल कलर करवाएं। ब्लू व ब्लू कलर के शेड्स घर में करवाने से बचें। 

 

कलेश बढ़ाते है टूटे-फूटे बर्तन 

अक्सर लोग अपने घर में टूटे-फूटे बर्तन वा सामान को संभालकर रखते हैं जोकि बिल्कुल गलत है। दरअसल, टूटे बर्तन व सामान रखने से घर में दरिद्ररता फैलती है। इससे अक्सर हमेशा में पैसों की कमी रहती है और कलह-कलेश बना रहता है। ऐसे में आपको तुरंत अपने घर से इस तरह के सामान को बाहर फेंक या बेच देना चाहिए जो घर की समृद्धि में बांधा का काम करते हो। 

 

अशुभ है रूकी हुई घड़ी 

अधिकतर लोग अपने घरों की दीवारों पर घड़ी लगाते है लेकिन जब यह चलना बंद हो जाए तो इसे संभालकर रखने के बजाएं घर से बाहर निकाल दें क्योंकि रूकी हुई घड़ी भी कलह-कलेश का कारण बनती है। दूसरे ध्यान रखें कि घर में अंडाकार, गोलाकार अष्टभुजाकार, षट्भुजाकार घड़ी लगाएं क्योंकि इन्हें शुभ माना जाता है। 

 

ताजमहल की मूर्ति

अगर आप पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई-झगड़ा लगा रहता है तो घर में ताजमल की मूर्ति रखें। ताजमहल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है जिसको घर में रखने से कपल की बीच की दूरियां कम होती है और प्यार का माहौल बना रहता है। 

 

तनाव का कारण टूटा बैड 

ध्यान रखें कि बेडरूम में कभी भी टूटा हुआ पलंग न रखें। अगर पलंग टूट भी गया है तो उसे तुरंत बदल डालें क्योंकि यह शुभ नहीं होता। इससे पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता है और घऱ में कलह का माहौल बना रहता है। इसके अलावा घर का मुख्य द्वार यानी मेन गेट भी बिल्कुल ठीक होना चाहिए क्योंकि टूटे द्वार से नकारात्मक ऊर्जा जल्दी घर में प्रवेश करती हैं। 

 

कलह-कलेश बढ़ाती हैं तस्वीरें

घर में कभी भी महाभारत के युद्ध वाली तस्वीर न लगाए क्योंकि इससे नेगेटिव एनर्जी आती हैं जिससे कपल्स के बीच तनाव बना रहता है। इसके अलावा घर में डूबते जहाज या सूरत की तस्वीर भी लगाने से बचे क्योंकि यह अशुभ मानी जाती हैं। 

 

उत्तर-पूर्व दिशा में रसोई घर

अगर आपकी रसोईघऱ या शौचालय घर की उत्तर-पूर्व दिशा में है तो इससे भी घर के लोगों के संबंधों पर असर पड़ता है। इससे न केवल वास्तुदोष बनते है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर लेती हैं। इसलिए ध्यान रखें कि घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रसोई घर या शौचालय न बनाएं। 

 

कूड़ेदान की गलत दिशा 

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में कूड़ेदान बनाने या कूड़ा रखने से भी घर के लोगों में मन-मुटाव और जलन आदि भावना रखते हैं। अगर चाहते है कि घर में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहे तो कूड़ादान भूलकर इस दिशा में न रखें।

Related News