25 APRTHURSDAY2024 9:53:47 PM
Nari

Woman Care: पीरियड्स में करेगी ये एक्‍सरसाइज तो दर्द के साथ मूड स्विंग्स भी होंगे कम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Jul, 2021 02:56 PM
Woman Care: पीरियड्स में करेगी ये एक्‍सरसाइज तो दर्द के साथ मूड स्विंग्स भी होंगे कम

कई लड़कियों को पीरियड्स दौरान असहनीय दर्द के साथ मूड स्विंग्स भी होते हैं। वहीं इससे बचने के लिए एक्सपर्ट्स द्वारा हैल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। मगर क्या आपने इस दौरान वर्कआउट करने के बारे में सोचा है? जी हां, इस पीरियड्स के दिनों में आसान से वर्कआउट करने से दर्द कम होने के साथ मूड फ्रेश करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे स्ट्रेस कम होकर अंदर से खुशी का अहसास होता है।

PunjabKesari

चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ खास व आसान एक्सरसाइज बताते हैं...

वॉकिंग

पीरियड्स के दौरान आप वॉकिंग करके खुद को हैल्दी रख सकती है। इससे आपका नूड बेहतर होने के साथ कैलोरीज बर्न करने में मदद मिलेगी। इसके लिए आप अपने घर की छत या पार्क में जा सकती है।

PunjabKesari


जॉगिंग

अगर आपको पीरियड्स के दौरान दर्द अधिक नहीं है तो आप जॉगिंग करने जा सकते हैं। रनिंग से आपके शरीर पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम होगी। इसके साथ ही आपके अंदर से मजबूती व खुशनुमा महसूस होगा।

योग

मन को शांत रखने के लिए योग करना बेस्ट माना जाता है। इसके अलावा इससे आपको पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं कम करने में भी मदद मिलेगी। आप इस दौरान कुछ आसान से योगासन कर सकती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और यह ब्लड क्लॉटिंग बनने से रोकते हैं। ऐसे में पीरियड्स पेन कम करने में भी मदद मिलती है।

डांसिंग

पीरियड्स के दौरान अक्सर कई लड़कियों का मूड खराब रहता है। ऐसे में आप एनर्जेटिक व फ्रेश फील करने के लिए डांसिंग कर सकती है। इससे आपको मन व शरीर से हल्का महसूस होगा। साथ ही अंदर से खुशी का अहसास होगा।

PunjabKesari


स्ट्रेचिंग

आप एक्सरसाइज करने की जगह स्ट्रचिंग कर सकती है। इसके लिए आप पार्क जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आप घर पर आसानी से इसे कर सकती है। इससे आपके शरीर की थकावट दूर होकर रिलैक्स महसूस होगा।

 

Related News