22 FEBSUNDAY2026 10:40:08 AM
Nari

बच्चों के चेहरे पर दिख रहे सफेद दाग को ना करें नजरअंदाज

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 18 Aug, 2020 11:42 AM
बच्चों के चेहरे पर दिख रहे सफेद दाग को ना करें नजरअंदाज

बच्चों की त्वचा बेहद नाजुक होती है, इसलिए उनकी सही तरीके से देखभाल करना बहुत जरूरी है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि कुछ बच्चों की स्किन पर सफेद दाग दिखने लगते हैं। अगर इनका सही समय रहते इलाज ना करवाया जाए तो ये धीरे-धीरे पूरे शरीर पर फैल जाते हैं। इसे हाइपोपिगमेंटिड स्‍पॉट (विटिलिगो) कहा जाता है। बच्चों की बाॅडी पर सफेद दाग पड़ने के कई कारण हो सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि बच्‍चों में सफेद दाग होने के कारण, लक्षण और क्या है इसका इलाज...

बच्‍चों में विटिलिगो होने के कारण

यह बीमारी सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि हर उम्र के और किसी भी रंग के व्‍यक्‍ति को हो सकती है। लेकिन बच्चों में और टीनएजर्स में यह बीमारी ज्यादा देखने को मिलती है। 

PunjabKesari

जानिए कैसे चलता है विटिलिगो का पता 

डॉक्‍टर वुड लैंप से त्वचा की जांच कर विटिलिगो का पता लगाते हैं। इसके अलावा आप थायराइड और डायबिटीज से ग्रस्त होने पर भी विटिलिगो का टेस्‍ट करवा सकते हैं। क्योंकि इन समस्याओं से जूझ रहे कुछ लोगों में सफेद दाग होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। 

जानिए कैसे होगा सफेद दाग का इलाज

इस बीमारी का अभी तक कोई पक्का इलाज नहीं है। कई बार बिना किसी इलाज के ही सफेद दाग गायब हो जाते हैं। लेकिन अगर यह सफेद दाग नहीं जा रहे हैं तो मेडिकल ट्रीटमेंट का सहारा जरूर लें। आप चाहें तो घर पर भी इन सफेद दाग का इलाज कर सकते हैं। 

ऐसे भी करें सफेद दाग का उपचार

पीयूवीए के नाम से जानी जाती फोटोकीमोथेरेपी और अल्‍ट्रावॉयलेट ए में सोरालेन नामक दवा पाई जाती है। जिसे आप चाहें तो सफेद दाग पर लगा भी सकते हैं या फिर उसे खा भी सकते हैं। 

PunjabKesari

कोर्टिकोस्‍टेरॉइड क्रीम फायदेमंद

इस क्रीम को सफेद दाग के निकलने की शुरूआत में ही उस पर लगाएं। कोर्टिकोस्‍टेरॉइड क्रीम त्‍वचा की असली रंगत को वापिस लाने में काफी मददगार है। 

सनस्‍क्रीन का करें इस्तेमाल 

बच्चों को सफेद दाग या त्वचा संबंधी बीमारियों से बचाने के लिए सनस्‍क्रीन जरूर लगाएं। सफेद दाग में मेलानिन ना होनी की वजह से ये धूप से टैन नहीं होते हैं। मगर धूप के कारण सफेद दाग जल जाते हैं जिस वजह से त्वचा पर दाग पड़ सकते हैं।

PunjabKesari

टिप्स- बच्‍चे की त्‍वचा पर सफेद दाग होने पर डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें। सफेद दाग को नजरअंदाज करने से ये पूरे शरीर पर फैल सकते हैं। 

Related News