20 APRSATURDAY2024 7:48:00 AM
Nari

डिनर के बाद करते हैं ये 6 काम तभी तो होता है शरीर को नुकसान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Jun, 2020 11:58 AM
डिनर के बाद करते हैं ये 6 काम तभी तो होता है शरीर को नुकसान

सही और पौष्टिक भोजन खाना ही काफी नहीं होता है। इसे खाने में कुछ सावधानियां भी रखने की जरूरत होती है। बहुत से लोग खाना खाने के तुरंत बाद ऐसी चीजों का सेवन कर लेते है जो उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। चाहे वे जानें- अजाने में खाने से जुड़ी गलतियां कर बैठते है। मगर ये उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव डालने का काम करती है। तो चलिए जानते उन बुरी आदतों को जिन्हें समय रहते बदलने में ही भलाई है।

ठंडा पानी पीना

गर्मी में दिनों में ठंडा पानी पीना लाज़मी है। मगर बहुत से लोग खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं। मगर ऐसा करना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ठंडे पानी का सेवन करने से शरीर के अंदर खाने के गुच्छे बनने लगते हैं। साथ ही पाचन क्रिया कमजोर होने लगती हैं। इसलिए खाना खाने के लगभग 45 मिनट के बाद ही पानी पीएं। इसके अलावा खाना खाने के तुरंत बाद हल्का गुनगुना या कमरे के तापमान जितना पानी पीएं।

 

चाय या कॉफी पीना

अक्सर लोग रात को खाना खाने के बाद चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। मगर इनमें टैनिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो हमारे डाइजेशन सिस्टम को कमजोर कर देता है। इसके कारण भूख न लगना, चक्कर आना, हाथ पैर ठंडे होने आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। साथ ही शरीर में खून की कमी भी होती है। इसलिए हमेशा चाय और कॉफी का सेवन खाने के 1 या 2 घंटे बाद ही करना चाहिए।

स्मोकिंग करना

सिगरेट हमारी सेहत को लिए कितनी हानिकारक है इसे तो हर कोई जानता है। मगर खाने के तुरंत बाद इसका सेवन करना बहुत ही खतरनाक होता है। इस समय एक सिगरेट पीना दस सिगरेट पीने के बराबर असर करता है। ऐसे में अल्सर होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

 

नहाने जाना

खाना खाने के तुरंत बाद नहाने जाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। मगर फिर भी बहुत से लोग ऐसा करते हैं। असल में खाने पचने के लिए सही तापमान की जरूरत होती है। मगर नहाने से शरीर ठंडा हो जाता हैं। ऐसे लोगों खाने को पचाने में दिक्कतें आती है। इसलिए खाने के तुरंत बाद नहाने से बचें।

फल खाना

फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। मगर इसे खाने के बाद खाने से पाचन क्रिया में दिक्कत होती है। साथ ही फलों से मिलने वाले पोषक तत्व शरीर को सही मात्रा में नहीं मिल पाते हैं। इसे खाली पेट खाना बेस्ट ऑप्शन है। ऐसा करने से भूख भी शांत होगी। साथ ही इसे खाने का शरीर बीमारियों की चपेट में आने से बचा रहेगा।

 

जल्दी सो जाना

दिनभर का काम करके लोग बहुत था जाते हैं। इसलिए बहुत से लोग रात को खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं। मगर ऐसा करने से पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है। इससे खाने को पचाने में दिक्कतें आती है। साथ ही सीने में जलन, नींद में खर्राटे लेने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहल कर ही सोना चाहिए।

Related News