23 APRTUESDAY2024 11:33:24 PM
Nari

झड़ते बाल हो या डैंड्रफ, DIY हेयर मास्क हैं हर समस्या का हल

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 08 Sep, 2020 05:32 PM
झड़ते बाल हो या डैंड्रफ, DIY हेयर मास्क हैं हर समस्या का हल

प्रदूषण, हीटिंग प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल, गलत रूटीन और खान-पान के चलते बाल झड़ना, रूखापन और फ्रिजीनेस की समस्या आम देखने को मिलती हैं। हालांकि लड़कियां इसके लिए महंगे शैंपू, सिरम व अन्य चीजों का इस्तेमाल करती हैं लेकिन उससे कोई खास फायदा नहीं मिल पाता। ऐसे में आप बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किचन का रूख कर सकते हैं।

यहां हम आपको कुछ DIY हेयर मास्क की रेसिपी बताएंगे, जो सिर्फ झड़ते बाल ही नहीं बल्कि डैंड्रफ, रूखापन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाएंगे।

मेंहदी पैक

मेंहदी को रात भर काली चाय में भिगोएं। सुबह 2 अंडे, 4 चम्मच दही, आधा नींबू का रस और 1 बड़ा चम्मच नारियल या जैतून तेल मिलाएं। कम से कम 2 घंटे लगाने के बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।

PunjabKesari

प्रोटीन हेयर मास्क

1 अंडे की जर्दी, 1 चम्मच अरंडी का तेल, 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। प्लास्टिक शावर कैप या तौलिए से सिर को लपेटें। आधे घंटे के सेब के सिरके से बाल धो लें।

केले हेयर मास्क

2 पके केले को मैश करें। 2 बड़े चम्मच मेयोनेज़ और 1 बड़ा चम्मच जैतून तेल मिलाएं। 1 घंटे तक बालों में लगाने के बाद गुनगुने पानी से धोएं। जिन महिलाओं के बाल ड्राई होते हैं उनके लिए यह पैक बेहद फायदेमंद होता है।

आलू हेयर मास्क

1 बड़े आलू को कद्दूकस करके इसका रस निकालें। इसमें 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। 15 मिनट के लिए जड़ों पर मालिश करें और फिर 2 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद ताजे पानी से धो लें। यह मास्क बालों के विकास में मदद करता है और बालों का झड़ना रोकता है।

एवोकैडो मास्क

एवोकैडो पल्प को मैश करके उसमें 1: 2 मेयोनेज़ मिलाएं। बालों में अच्छी तरह मास्क अप्लाई करने के बाद 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे भी बालों का झड़ना कम होगा और वो शाइनी व सिल्की होंगे।

PunjabKesari

नारियल क्रीम मास्क

1 हरे नारियल के तले से क्रीम निकालें। एक पैन में इसे थोड़ा गर्म करें। फिर गुनगुना करके धीरे-धीरे इससे जड़ से सिरे तक मालिश करें। गर्म तौलिया बालों लपेटें और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं। नियमित रूप से इस पैक का इस्तेमाल बालों की खोई चमक को वापिस लाने में मदद करता है।

मेथी एंटी-डैंड्रफ हेयर मास्क

मेथी के बीज को रात भर पानी में भिगो दें। अगले दिन एक पेस्ट बनाकर बालों की मालिश करें। 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। जिन लोगों को डैंड्रफ की समस्या रहती है उनके लिए यह पैक बेस्ट है। इससे बालों का झड़ना भी कम होगा।

बेसन का पैक

3 चम्मच काले चने रात भर पानी में भिगोकर रखें। सुबह पेस्ट बनाकर इसमें 1 अंडा, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 कप दही मिलाएं। बालों पर अप्लाई करने के बाद आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

हिबिस्कस हेयर पैक

लाल हिबिस्कस की पंखुड़ियों को रात भर 1 गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इसका पेस्ट बनाकर जैतून तेल मिलाएं। इसे स्कैल्प पर लगाएं और 1 घंटे के बाद ताजे पानी व माइल्ड शैंपू से धो लें। बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए यह भी किसी रामबाण इलाज से कम नहीं।

PunjabKesari

Related News