23 APRTUESDAY2024 9:53:02 PM
Nari

दिव्यांका ने जिंदगी में देखें कई उताव-चढ़ाव, एक धोखे की वजह से सबकुछ हो गया था बर्बाद

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 14 Dec, 2020 05:40 PM
दिव्यांका ने जिंदगी में देखें कई उताव-चढ़ाव, एक धोखे की वजह से सबकुछ हो गया था बर्बाद

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। दिव्यांका घर-घर में ईशा मां के नाम से फेमस है। दिव्यांका ने  'ये हैं मोहब्बतें' में इश्तिा का रोल निभाया था। दिव्यांका की लाइफस्टोरी पर एक नजर डाले तो उन्हें शुरू से ही एक्टिंग में दिलचस्पी थी। उन्होंने मिस भोपाल का खिताब भी अपने नाम किया। दिव्यांका ने अपनी जिंदगी में कई उताव चढ़ाव देखे। 

शरद मल्होत्रा से बहुत प्यार करती थी एक्ट्रेस 

एक्ट्रेस ने शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से अपना करियर शुरू किया, जिसमें उनके कोस्टार शरद मल्होत्रा थे। सीरियल में साथ काम करते हुए दिव्यांका शरद को अपना दिल दे बैठी। शरद और दिव्यांका ने आठ साल एक-दूसरे को डेट किया। दोनों की जोड़ी काफी फेमस थी। दिव्यांका जहां शरद के साथ जिंदगी बिताने के सपने देख रही थी वही एक्टर उन्हें धोखा दे रहे थे। साल 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों की माने तो शरद दिव्यांका को धोखा दे रहे थे। 

एक धोखे ने बदल दी जिंदगी

शरद से रिश्ता टूटने के बाद दिव्यांका पूरी तरह से टूट गई थी। एक चैट शो में दिव्यांका ने अपने और शरद के रिलेशन पर खुलकर बात की थी। दिव्यांका ने कहा था कि वह काफी समय से शरद को डेट कर रही थी, उन्हें विश्वास था कि रिलेशनशिप अंत तक जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दिव्यांका ने कहा था, 'मैंने शरद को दोबारा पाने के लिए हर चीज ट्राई की थी। मैं अंधविश्वास के लेवल तक चली गई थी। एक समय आया कि जब मुझे लगने लगा कि किसी का प्यार पाने के लिए इतना सबकुछ करना पड़ेगा तो क्या ये प्यार है? अकेले रहना बेहतर है। मैंने खुद को रोक लिया लेकिन मुझे कुछ समय लगा।'

दिव्यांका ने बताया था कि ब्रेकअप के गम से उबरने के लिए उन्होंने सीरियल ये हैं मोहब्बतें में काम किया और इसी शो से ही उन्हें अपना लाइफपार्टनर मिला। दरअसल, इसी शो के सेट पर उनकी मुलाकात विवेक दाहिया से हुई थी। दिव्यांका और विवेक ने अपनी वेडिंग में बताया था कि दोनों को उनके फैंस ने मिलवाया था। अपनी लवस्टोरी बताते हुए इस कपल ने कहा था कि दोनों एक बार एक पार्टी में गए थे जहां से एक ग्रुप फोटो में से फैंस ने दिव्यांका और विवेक की फोटो को क्रॉप कर इसे DIVEK नाम दे दिया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। 

अब शादीशुदा जिंदगी में हैं खुश

अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए दिव्यांका और विवेक ने परिवार से बात की। दोनों की फैमिली भी इस शादी के लिए राजी हो गई। इस तरह दोनों शादी के बंधन में बंधे। अब यह कपल हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहा है।


 

Related News