19 APRFRIDAY2024 11:40:57 AM
Nari

दिशा ने वेडिंग फंक्शन में चुनी ये 6 ड्रेसेज, Brides की पसंद बना एक्ट्रेस का ब्लू शिमरी लहंगा

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 19 Jul, 2021 12:40 PM
दिशा ने वेडिंग फंक्शन में चुनी ये 6 ड्रेसेज, Brides की पसंद बना एक्ट्रेस का ब्लू शिमरी लहंगा

बिग बाॅस 14 फेम राहुल वैद्य आखिर अपने गर्लफ्रेंड दिशा परमार संग 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंध ही गए। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं दोनों की वेडिंग फंक्शन्स के हर लुक को पसंद किया गया। शरारा और लहंगा उनकी वेडिंग आउटफिट्स में शामिल थे। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दिशा परमार ने अपने शादी के किस फंक्शन के लिए कौन सी आउटफिट पहनी थी। 

मेहंदी सेरेमनी

पहला फंक्शन मेहंदी सेरेमनी का था। जहां दिशा पिंक कलर का कुर्ता और उसके साथ ऑफ व्हाइट शरारा में नजर आई थी। दिशा ने मिनिमल मेकअप और कर्ली हेयर्स से अपने लुक को कंप्लीट किया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

हल्दी सेरेमनी 

मेहंदी के बाद हल्दी सेरेमनी में दिशा ने येलो कलर की ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

वेडिंग ड्रेस

शादी वाले दिन दिशा ने लाल रंग का ब्राइडल लहंगा चुना। जिस पर हैवी एम्ब्रोइडरी के साथ मिरर वर्क किया गया था। गोल्डन कलीरे, लाल चूड़ा और हैवी ज्वेलरी दिशा के लुक में चार-चांद लगा रहे थे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

रिसेप्शन पार्टी

रिसेप्शन वाले दिन दिशा ने सिल्वर साड़ी पहनी थी। दिशा ने अपने लुक को मैचिंग ईययरिंग्स, ओपन हेयर्स और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

लंच पार्टी 

रिसेप्शन के अगले दिन कपल ने फैमिली संग लंच किया। इस दौरान दिशा का शादी के बाद पहला लुक सामने आया। एक्ट्रेस इस दौरान लाइट येलो एम्ब्रोइडेड सूट में दिखाई दीं। 

PunjabKesari

संगीत सेरेमनी

राहुल और दिशा की शादी का आखिरी फंक्शन था संगीत सेरेमनी। जहां दिशा ने ब्लू कलर का शिमरी लहंगा कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, शिमरी आईशैडो के साथ कंप्लीट किया था। वहीं हाथों में लाल चूड़ा, मेहंदी, गले का नेकलेस उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

फैशन की बात करें तो शरारा सूट खूब ट्रेंड में हैं। आप भी सिस्टर या फैमिली वेडिंग फंक्शन में इस ड्रेस को जरूर शामिल करें। 

Related News