20 APRSATURDAY2024 5:21:05 AM
Nari

घर की इस दिशा में लगाएं Wind Chime, सुख-समृद्धि और खुशहाली से भरा रहेगा आशियाना

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 May, 2023 03:35 PM
घर की इस दिशा में लगाएं Wind Chime, सुख-समृद्धि और खुशहाली से भरा रहेगा आशियाना

वास्तु शास्त्र में घर में रखी हुई कई चीजों का महत्व बताया गया है। उन्हीं में से एक है विंड चाइम भारतीय वास्तु शास्त्र और चीनी फेंगशुई शास्त्र दोनों में इसको बहुत ही खास माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, विंड चाइम सुख-समृद्धि पाने के लिए बहुत ही शुभ मानी जाती है। वहीं मान्यताओं के अनुसार, इसे घर की सही दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि विंड चाइम घर की किस दिशा में लगाना चाहिए....

घर में आती है पॉजिटिव एनर्जी 

वास्तु शास्त्र की मानें तो विंड चाइम को बहुत ही खास माना जाता है। घर में इसे लगाने से सुख-समृजद्धि और पाजिटिव एनर्जी का वास होता है। इसके अलावा यह घर के सदस्यों के लिए सक्सेस भी लेकर आता है। 

PunjabKesari

यहां लगाना होगा शुभ 

आप विंड चाइम को घर के दरवाजे या खिड़की पर लगा सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, वहां पर हवा के वेग से कंपन पैदा होता है जिससे पॉजिटिव ध्वनि निकलती है। इसके अलावा इसमें से कपंन भी पैदा होता है जो घर के चारों ओर पॉजिटिव एनर्जी फैलाता है। 

कैसी विंड चाइम रखनी होती है शुभ 

विंड चाइम आप लकड़ी, धातु और लोहे की आप किसी की भी घर में रख सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसकी आवाज थोड़ी मध्यम हो ताकि घर में नेगेटिविटी न फैल सके। 

PunjabKesari

यहां लगाना भी होता है शुभ 

घर के मुख्य द्वार पर चार छड़ों वाला विंड चाइम लगाना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर का वास्तु दोष खत्म होता है वहीं ड्राइंग रुम का वास्तु दोष दूर करने के लिए आप छ: छड़ों वाला विंड चाइम लगा सकते हैं।

PunjabKesari
 

Related News