17 JULTHURSDAY2025 12:02:59 PM
Nari

दीपिका कक्कड़ की 14 घंटे तक चली कैंसर की सर्जरी, ICU में हैं एक्ट्रेस– पति शोएब ने दी हेल्थ अपडेट

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 04 Jun, 2025 03:41 PM
दीपिका कक्कड़ की 14 घंटे तक चली कैंसर की सर्जरी, ICU में हैं एक्ट्रेस– पति शोएब ने दी हेल्थ अपडेट

 नारी डेस्क: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हाल ही में कैंसर की सर्जरी हुई है। इस सर्जरी को लेकर उनके फैंस काफी चिंतित थे और लगातार उनकी सेहत की जानकारी जानने की कोशिश कर रहे थे। अब दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के ज़रिए बताया कि दीपिका की सर्जरी सफल रही है, लेकिन ये सर्जरी करीब 14 घंटे लंबी चली।

शोएब ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दीपिका की हेल्थ से जुड़ी जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा:

“हाय सभी को, माफ कीजिएगा कि मैं कल रात आप सभी को अपडेट नहीं दे पाया। दरअसल, यह बहुत लंबी सर्जरी थी। दीपिका 14 घंटे तक ऑपरेशन थिएटर (OT) में थीं। लेकिन अब सब ठीक है। दीपिका इस समय ICU में हैं क्योंकि उन्हें थोड़ा दर्द है, लेकिन उनकी हालत स्थिर (स्टेबल) है।

आप सभी के प्यार, दुआओं और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया। यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। जब वह ICU से बाहर आ जाएंगी, तब मैं फिर से आपको अपडेट दूंगा। कृपया उसे अपनी दुआओं में शामिल रखें।”

PunjabKesari

कब हुई सर्जरी?

सोमवार को शोएब ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि मंगलवार को दीपिका की सर्जरी होने वाली है। उन्होंने पहले ही बताया था कि यह सर्जरी लंबी होगी और डॉक्टर्स पूरी तैयारी के साथ इसे अंजाम देंगे।

क्या हुआ था दीपिका को?

शोएब ने कुछ समय पहले अपने व्लॉग में बताया था कि दीपिका के लीवर में टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर बन गया था। पहले यह ट्यूमर था, लेकिन धीरे-धीरे यह कैंसर के दूसरे स्टेज में बदल गया। डॉक्टर इस ट्यूमर को ऑपरेट करना चाहते थे, लेकिन दीपिका को बीच में फ्लू हो गया, जिस वजह से सर्जरी कुछ समय के लिए टाल दी गई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बाद में जब उनकी तबीयत थोड़ी ठीक हुई, तब सर्जरी की तारीख तय की गई और आखिरकार यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

फैंस से अपील

शोएब और दीपिका दोनों ने हमेशा अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव शेयर किए हैं। अब एक बार फिर शोएब ने फैंस से अपील की है कि दीपिका के लिए प्रार्थना करते रहें ताकि वह जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो जाएं और ICU से बाहर आकर ठीक हो सकें।

   

 

Related News