15 MAYWEDNESDAY2024 6:10:21 PM
Nari

घर ले जाया गया द‍िलीप कुमार का पार्थिव शरीर, शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्‍कार

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 07 Jul, 2021 10:38 AM
घर ले जाया गया द‍िलीप कुमार का पार्थिव शरीर, शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्‍कार

बाॅलीवुड इंडस्ट्री के ट्रैजेडी किंग दिलीप कुमार दुनिया को अलविदा कह गए हैं। आज सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार का निधन हो गया। एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिलीप कुमार के निधन की जानकारी उनके भतीजे रेहा अहमद ने दी है। दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे किया जाएगा। कोरोना नियमों के चलते अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल होंगे। 

वहीं ह‍िंदूजा अस्‍पताल से दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर उनके पाली ह‍िल स्‍थ‍ित घर पर ले जाया जा रहा है। उनके पार्थिव शरीर को घर लेकर जाते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

इस दौरान सायरा बानो टूटी हुई नजर आई। उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। 

PunjabKesari

बता दें पिछले कुछ दिनों से एक्टर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। जिसे बाइलिटरल प्ल्यूरल इफ्यूजन कहा जाता है। हालांकि उनके फेफड़ों में भरा पानी निकाल दिया गया था। जिसके बाद उनकी हालत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 

PunjabKesari

अस्पताल से छुट्टी मिलने के 10 दिन बाद दिलीप कुमार की तबीयत फिर बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। इस दौरान उनकी सायरा बानो हर समय एक्टर के साथ रही। सायरा बानो ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि एक्टर की हालत में अब सुधार है। मगर, आज सुबह दिलीप कुमार दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए।

Related News