27 APRSATURDAY2024 2:49:00 PM
Nari

काेरोना के बाद मैं खुद को नहीं पहचान पाई...दीपिका ने शेयर किया अपना सबसे बुरा Experience

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Jan, 2022 04:02 PM
काेरोना के बाद मैं खुद को नहीं पहचान पाई...दीपिका ने  शेयर किया अपना सबसे बुरा Experience

कोरोना नाम की महामारी लाखों- करोड़ों लोगों को अपना शिकार बना चुकी है।  हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटी भी इससे अछूते नहीं रह पाए हैं। बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण भी पिछले साल इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई थी, जिसके चलते उन्हे  कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। अब  ऐक्‍ट्रेस ने उसे बुरे एक्सपीर‍ियंस को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। 

PunjabKesari

दीपिका ने बताया कि- इस  बीमारी ने उनके जीवन पर कितना असर डाला था और कैसे वह इससे उबरी थी।  एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि- जो टिपिकल कोरोना वायरस है वो अजीब है इस दौरान आपका शरीर अलग महसूस करता और दिमाग अलग महसूस करता है। उन्होंने कहा- कोव‍िड के बाद मैं शारीर‍िक रूप से बदल गई थी। मैं ब‍िल्कुल पहचान में नहीं आ रही थी।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने कहा- मुझे लगता है कि पहला लॉकडाउन एक  बहुत अलग था। हम सब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि आगे हमारे साथ क्या होने वाला है और यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि हमें कोविड से कैसे लड़ना है, लेकिन, लॉकडाउन 2 पहले लॉकडाउन से भी बहुत अलग था क्योंकि मेरे सहित मेरे परिवार में सभी को एक ही समय में कोविड था। 

PunjabKesari
दीपिका ने बताया कि- वह कोरोना से तो  उबर गईं थी लेकिन मानसिक रुप से ठीक होने में उन्हे वक़्त लगा था। उन्हें शूटिंग से करीब दो महीने का ब्रेक लेना पड़ गया। उस समय उनका दिमाग काम नहीं कर रहा था जिसकी वजह उन्हें 2 महीने लग गए खुद को शांत करने में। उन्होंने बताया ये दौर उनके लिए बहुत मुश्किल था। याद हो कि 8 महीने पहले दीपिका, उनके पिता प्रकाश पादुकोण, मां उजाला पादुकोण और बहन अनीषा पादुकोण कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Related News