27 JULSATURDAY2024 4:32:03 AM
Nari

वोट डालने पहुंची दीपिका फंसी भीड़ में, पति रणवीर ने यूं की प्रेग्नेंट बीवी की हिफाजत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 May, 2024 02:20 PM
वोट डालने पहुंची दीपिका फंसी भीड़ में, पति रणवीर ने यूं की प्रेग्नेंट बीवी की हिफाजत

लोकसभा चुनाव 2024 मे पांचवें चरण के तहत आज देश भर में मतदान हो रहा है। मायानगरी मुंबई में सुबह से ही कई सितारों ने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है, साथ ही वह ज्यादा से ज्यादा लोगों से मतदान करने की अपील कर रही है। ऐसे में जल्द मां बनने जा रही दीपिका पादुकोण भी अपने पति  रणवीर सिंह के साथ वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची। इस दौरान उन्होंने बेबी बंप दिखाकर उन पर सवाल उठाने वाले लोगाें की भी बोलती बंद कर दी।

PunjabKesari
दरअसल दीपिका और रणवीर ने 29 फरवरी को पेरेंट्स बनने की जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके बच्चे का जन्म सितंबर 2024 में होगा। इस अनाउंसमेंट के बाद भी दीपिका कई बार  स्पॉट  हो चुकी हैं। ऐसे में फैंस उनका बेबी बंप देखना चाहते हैं पर एक्ट्रेस  के ढीले कपड़े पहनने के चलते ये दिख नहीं पाता है। इसके चलते लोग सह मान बैठे की दीपिका प्रेग्नेंट नहीं है, वह सरोगेसी के जरिए मां बनेंगी।

PunjabKesari

इस तरह के एवाल उठाने वालों की अब बोलती बंद हो जाएगी क्याेंकि दीपिका ने अपना बेबी बंप दिखा दिया है। दरअसल आज दोपहर कपल व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम में ट्विनिंग करता हुआ पोलिंग बूथ पहुंचा। इस दौरान रणवीर अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को बेहद ही प्यार से संभालते नजर आए। इस ओवरसाइज व्हाइट शर्ट में दीपिका का बेबी बंप साफ दिख रहा था।

PunjabKesari
दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा था। वहीं वोट डालने के बाद जैसे ही रणवीर और दीपिका पोलिंग बूथ के बाहर निकले ताे पपाराजी और उन्हें चाहने वालों की भीड़ जुट गई। ऐसे में रणवीर अपनी बीवी को बचाते हुए वहां से फटाफट निकले। कपल की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।
 

Related News