20 APRSATURDAY2024 4:13:32 AM
Nari

सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती हुई कोरियोग्राफर सरोज खान

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 23 Jun, 2020 10:11 PM
सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती हुई कोरियोग्राफर सरोज खान

हिंदी सिनेमा की जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान की हालत बिगड़ जाने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सरोज खान को सांस लेने में आ रही दिक्कत के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिनों पहले भी उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

PunjabKesari
वहीं आपको ये भी बता दें कि सरोज खान पिछले काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत शानदार काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड के हर एक कलाकार को कोरियोग्राफ किया है। जबकि बतौर कोरियोग्राफर उनकी आखिरी फिल्म ‘कलंक’ थी।

Related News