28 APRSUNDAY2024 9:40:48 PM
Nari

ब्रेकफास्ट में बनाएं Yummy स्ट्रीट साइड छोले भटूरे, नहीं भूल पाएंगे सब स्वाद

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Jul, 2023 11:40 AM
ब्रेकफास्ट में बनाएं Yummy स्ट्रीट साइड छोले भटूरे, नहीं भूल पाएंगे सब स्वाद

बारिश के मौसम शुरु होते ही कुछ चटपटा खाने का दिल करता है। वैसे तो बरसाती मौसम में आपने पकौड़े कई बार खाएं होंगे लेकिन इस बार आप छोले भटूरे बारिश के मौसम में बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में भी बहुत ही स्वाद होंगे और इस मौसम में इनका मजा भी डबल हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

भटूरे के लिए सामग्री 

मैदा - 4 कप 
सूजी - 1/2 कप 
दही - 3/4 कप 
चीनी - 1 चम्मच 
बेकिंग सोडा - 3/4 छोटा चम्मच 
तेल - जरुरतअनुसार
नमक - स्वादअनुसार

PunjabKesari

छोले के लिए सामग्री 

काबुली चना - सवा कप(भिगोए हुए) 
टमाटर - 5-6 
अदरक का पेस्ट - 2 चम्मच 
जीरा - 1 चम्मच 
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
हींग - 1 चुटकी 
गर्म मसाला - 1/4 छोटा चम्मच
अनारदाना पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
हरी मिर्च - 2-3 मिर्च 
हरा धनिया - 1 कप 
टी बैग - 2-3
तेल - जरुरतअनुसार
नमक - स्वादअनुसार

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और सूजी छानकर मिक्स कर लें। 
2. इसके बाद इसमें तेल, बेकिंग सोडा, दही, चीनी और नमक मिलाएं। 
3. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और इसमें गुनगुना पानी डालें। 
4. नरम आटा गूंथकर 2 घंटे के लिए किसी गरम जगह पर रख दें।
5. इसके बाद काबुली चने कुकर में डालकर इसमें पानी, नमक, बेकिंग सोडा और टी बैग डालकर 2-3 सीटियां लगवा लें। 
6. अब टमाटर, अदरक, हरी मिर्च काटकर मिक्सी में डालकर पेस्ट तैयार कर लें। 
7. अब कढ़ाई में तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें। 
8. तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर भूनें। अब इसमें धनिया पाउडर और टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें। 
9. सारी चीजों को अच्छी तरह भून लें। जब यह तेल मसाला छोड़ने लगे तो उसमें एक गिलास पानी डाल दें। 
10. फिर इसमें स्वादअनुसार नमक डालें और मिक्स कर लें। 
11. अब जैसे ग्रेवी में उबाल आ जाए तो कुकर खोलकर इसमें टी बैग हटाकर ग्रेवी डाल दें। 
12. इसके बाद इसको अच्छे से पकाएं। छोले में जैसे उबाल आने लगे तो 2-3 मिनट बाद उसे पकने दें।  
13. तय समय बाद गैस बंद करें ऊपर से गर्म मसाला और हरी धनिया डालकर गर्निश करें। 
14. अब एक कढ़ाई में तेल डालें। इतने में तैयार आटे से लोईयां तैयार कर लें। 
15. लोईयों को अच्छे से बेल लें और गर्म तेल में डालकर भटूरी निकाल लें। 
16. भटूरे तब तक फ्राई करें जब तक ब्राउन न हो जाए। 
17. ब्राउन होने पर छोले के साथ सर्व करें और टेस्टी छोले भटूरे का स्वाद लें। 

PunjabKesari
 

Related News