20 APRSATURDAY2024 3:13:19 AM
Nari

गर्मी के मौसम में घर पर आसानी से बनाएं चॉकलेट आइस्क्रीम

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 05 Jul, 2020 06:44 PM
गर्मी के मौसम में घर पर आसानी से बनाएं चॉकलेट आइस्क्रीम

दिनों दिन बढ़ती जा रही गर्मी से हर कोई परेशान है। लेकिन गर्मी के इस मौसम में आइसक्रीम खाने का तो मजा ही कुछ अलग होता है। छोटे से लेकर बड़े तक हर कोई चाॅकलेट खाना पसंद करता है। अगर चाॅकलेट से बनी आइसक्रीम घर बैठे ही मिल जाए तो इससे ज्यादा गर्मीयों में खुशी की बात क्या हो सकती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं घर पर कुछ ही मिनटों में कैसे बनाएं चॉकलेट आइस्क्रीम...

सामग्री:

चॉकलेट- 100 ग्राम 

गाढ़ा दूध- 100 मिली

मिल्क पाउडर- 20 ग्राम

ताजा क्रीम- 100 ग्राम

चीनी- 80 ग्राम

PunjabKesari

विधि:

- पहले चॉकलेट को मेल्ट कर लें। 

- इसके बाद दूध में मेल्ट की हुई चॉकलेट, मिल्क पाउडर और चीनी मिलाकर फेंटें।

- इसके बाद तैयार किए मिश्रण ट्रे में पलट कर फ्रीजर में रखें।

- घंटे के बाद आधी जमी हुई आइसक्रीम को निकालें।

- उसमें क्रीम मिलाकर फेंटें और दोबारा फ्रीजर में रख दें।

- अच्छी तरह से जम जाने पर ऊपर से कटी हुई चाॅकलेट डालकर ठंडी-ठंडी आइसक्रीम सर्व करें। 

PunjabKesari

Related News