26 APRFRIDAY2024 7:01:59 PM
Nari

बच्चों को लिए बनाएं Chocolate Fudge Brownie

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Jan, 2021 01:10 PM
बच्चों को लिए बनाएं Chocolate Fudge Brownie

बच्चों को चॉकलेट बहुत ही पसंद होती है। वहीं दूध पीने के मामले में वे हमेशा आनाकानी करते हैं। ऐसे में आप उन्हें दूध के साथ चॉकलेट फज ब्राउनी खिला सकती है। इससे आपको कोई ज्यादा मेहनत भी करनी नहीं पडे़गी। आप आसानी से ही इसे घर पर तैयार कर सकती है। तो आइए जानते हैं चॉकलेट फज ब्राउनी बनाने की रेसिपी...

आवश्यक सामग्री:

चॉकलेट- 2 कप (पिघली हुई)
मैदा- 3/4 कप 
अंडे- 2
बटर- 2 कप (पिघला हुआ)
चीनी- 1, 1/4 कप 
वनीला एसेंस- 2 छोटे चम्मच
कोकोआ पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
नमक- 1 छोटा चम्मच
चॉकलेट पीसेस- 2 बड़े चम्मच 

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें। 
2. एक बाउल में बटर और चीनी डालकर क्रीमी होने तक फेंटें। 
3. इसमें अंडा, वनीला एसेंस और चॉकलेट डालकर फेंटें।
4. बाउल में छन्नी रखकर मैदा, कोकोआ पाउडर और नमक छानकर मिलाएं। 
5. अब बेकिंग ट्रे पर टिशू पेपर रखकर बटर से चिकना करें। 
6. बैटर में चॉकलेट पीसेस डालकर मिक्स करके इसे मिश्रण ट्रे में डाल दें। 
7. ट्रे को 20-25 मिनट तक माइक्रोवेव में बेक होने के लिए रखें। 
8. तैयार चॉकलेट फज ब्राउनी को मनपसंद शेप में काटकर दूध के साथ सर्व करें। 
9. लीजिए आपकी चॉकलेट फज ब्राउनी बन कर तैयार है। 

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Related News