17 JULTHURSDAY2025 11:58:39 AM
Nari

शीशा देखा या दिन में तीन बार डेस्क से गायब हुए, तो ₹24,000 का जुर्माना! नामी कंपनी का अजीब फरमान

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 17 Jun, 2025 04:05 PM
शीशा देखा या दिन में तीन बार डेस्क से गायब हुए, तो ₹24,000 का जुर्माना! नामी कंपनी का अजीब फरमान

नारी डेस्क: चीन की एक मशहूर फर्नीचर कंपनी Man Wah Holdings Ltd ने अपने कर्मचारियों के लिए ऐसे अजीब और सख्त नियम लागू कर दिए हैं कि सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनलों तक हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध इस कंपनी के ई-कॉमर्स डिपार्टमेंट में काम करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी Liu ने कर्मचारियों को एक नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने रोज़मर्रा के कामकाजी माहौल में भारी बदलाव करने का ऐलान किया है।

क्या-क्या हैं नए नियम?

दक्षिण चीन मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, Liu द्वारा लागू किए गए नए नियम कुछ इस प्रकार हैं-

ऑफिस में काम के समय शीशा देखना, स्नैक्स खाना और मोबाइल पर गेम खेलना पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। हर कर्मचारी को दिन में छह बार अपनी उपस्थिति (Attendance) दर्ज करनी होगी।ओवरटाइम (अतिरिक्त समय तक काम करना) अब अनिवार्य कर दिया गया है। यदि कोई कर्मचारी दिन में तीन बार से ज्यादा अपने डेस्क से गायब पाया जाता है, तो उसकी सैलरी में से करीब ₹23,981 (2000 युआन) काट लिए जाएंगे। यदि कोई गेम खेलते हुए पकड़ा गया, तो सीधे नौकरी से निकाला जाएगा।

PunjabKesari

जुर्माने की राशि कैसे तय की गई है?

कर्मचारियों के पद के अनुसार जुर्माने की राशि इस तरह से तय की गई है-

मैनेजर पर: ₹23,981 (2000 युआन)

सुपरवाइज़र पर: ₹11,990 (1000 युआन)

असिस्टेंट मैनेजर पर: ₹5,995 (500 युआन)

कानूनी विवाद में फंसी कंपनी

जैसे ही यह फरमान सार्वजनिक हुआ, सोशल मीडिया पर इसकी भारी आलोचना शुरू हो गई। लोगों ने कंपनी को तानाशाही रवैये और कर्मचारियों के मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए आड़े हाथों लिया। वकील Yao Kun ने कहा कि किसी कर्मचारी को शीशा देखने, बाथरूम जाने या थोड़ा आराम करने पर सज़ा देना कानूनी रूप से गलत है और ऐसे नियम अमान्य हैं। यह श्रम कानूनों का उल्लंघन है।

PunjabKesari

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी चीनी कंपनी ने अपने कर्मचारियों पर अजीब नियम थोपे हों। इससे पहले Shenzhen की एक कंपनी ने टॉयलेट में ज़्यादा समय बिताने वाले कर्मचारियों की तस्वीरें खींचकर बाथरूम की दीवारों पर चिपका दी थीं। हालांकि भारी विरोध के बाद उन्हें हटाना पड़ा।

Man Wah Holdings Ltd के ये तुगलकी फरमान कर्मचारियों के लिए काफी मानसिक दबाव और परेशानी का कारण बन रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी इन नियमों को लेकर आगे क्या कदम उठाती है और क्या चीनी श्रम विभाग इस पर कोई कार्रवाई करता है।  

Related News