19 OCTSATURDAY2024 8:00:39 PM
Nari

बुरे फंसे कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी, डांसर को 12 करोड़ का चुना लगाने का लगा आरोप

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Oct, 2024 05:51 PM
बुरे फंसे कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी, डांसर को 12 करोड़ का चुना लगाने का लगा आरोप

नारी डेस्क: कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूज एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं।  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में इस कपल और पांच अन्य के खिलाफ एक डांस मंडली से 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। एक डांसर की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय डांसर की शिकायत के आधार पर 16 अक्टूबर को मीरा रोड पुलिस थाने में रेमो, उनकी पत्नी लिजेल और पांच अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) सहित अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता और उसके साथियों के साथ 2018 से जुलाई 2024 के बीच कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई। 

PunjabKesari
बताया गया कि इस डांस मंडली ने एक टेलीविजन शो में प्रस्तुति दी थी और जीत हासिल की थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर दिखाया कि यह समूह उनका है और 11.96 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि हड़प ली। अधिकारी ने बताया कि मामले के अन्य आरोपी ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राउत, एक पुलिसकर्मी और रमेश गुप्ता हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

PunjabKesari
अभी तक इस मामले पर कोरियोग्राफर का रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि रेमो डिसूजा बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर में से एक हैं। उन्होंने फालतू, एबीसीडी और रेस 3 जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है, इसके अलावा वह  कई डांस शो में जज की भूमिका में निभा चुके हैं।

Related News