28 APRSUNDAY2024 1:23:08 PM
Nari

करो योग, रहो निरोग...Yoga Day पर कठिन से कठिन योगासन करते दिखे बॉलीवुड सेलेब्स

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Jun, 2023 04:05 PM
करो योग, रहो निरोग...Yoga Day पर कठिन से कठिन योगासन करते दिखे बॉलीवुड सेलेब्स

देश भर में नौंवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अच्छे स्वास्थ्य के साथ दुरुस्त दिमाग को बढ़ावा देने के लक्ष्य के को लेकर लाखों  लोगों ने योगाभ्यास किया। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी कहां पीछे रहने वाले थे। कई सारे सेलेब्स फिटनेस के लिए योग को अपने मूल मंत्र के तौर पर अपनाते हैं। चलिए इस खास माैके पर देख्ते हैं शिल्पा से लेकर करिश्मा तक ने कैसे  किया योग। 


बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी इस मामले में सबसे आगे हैं, वह खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग करती हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उन्होंने अपना एक वीडियाे शेयर किया है जिसमें वह योग करती नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari
रणबीर कपूर की बहन  रिद्धिमा कपूर ने भी कुछ तस्वीरे शेयर की है, जिसमें वह अपनी बेटी और मां नीतू कपूर के साथ योग करती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- "योग सिर्फ चीजों को देखने का नजरिया ही नहीं बदलता, यह देखने वाले को भी बदल देता है। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अपने आप को योग की दुनिया में डुबो दें जो मन, शरीर और आत्मा को सामंजस्य, संतुलन और मजबूत करता है।"

PunjabKesari
बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर भी खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं। इस तस्वीर में वह बेहद ही खतरनाक योगासान करती दिखाई दे रही हैं। 

PunjabKesari
 करिश्मा की तरह उनकी बहन करीना कपूर भी योग पर भराेसा करती हैं। इस बार उन्होंने अपनी नहीं बल्कि पति सैफ और छोटे बेटे की तस्वीर शेयर की है। बाप- बेटे की जोड़ी योग करते बेहद प्यारी लग रही है। 

PunjabKesari
सोहा अली खान ने भी इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद शानदार तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी बेटी ईनाया और पति के साथ योगा करती दिख रही हैं। सोहा अपने वर्कआउट में योगा को जरूर शामिल करती हैं।

PunjabKesari
एक्ट्रेस डेजी शाह को बीच पर बैठे योग और ध्यान करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है. वही शून्य है वही ईकाई….साथ ही योग दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं। 

PunjabKesari
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेहा धूपिया भी एक से बढ़कर एक योगासन करती दिखाई दी। अपनी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने लिखा- अपने अभ्यास का सम्मान करें... अपने शिक्षक का सम्मान करें... प्रतिदिन स्वयं का सम्मान करें। 

PunjabKesari
ईशा देओल ने भी योग दिवस पर योगासन करते हुए फोटो शेयर की है। इस दौरान उनके फेस पर एक अलग ही ग्लो देखने को मिल रहा है। 

Related News