18 OCTSUNDAY2026 9:23:04 AM
Life Style

नोटिस के बाद भी Ajay Devgan ने नहीं मानी BMC की बात, अब बंगले पर चला बुलडोजर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Oct, 2026 04:09 PM
नोटिस के बाद भी Ajay Devgan ने नहीं मानी BMC की बात, अब बंगले पर चला बुलडोजर

नारी डेस्क: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू में एक बंगले के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया, जिसे अभिनेता अजय देवगन और उनकी मां का बताया जा रहा है। इस संबंध में, BMC ने 10 सितंबर को एक औपचारिक नोटिस जारी किया था, जिसमें काम को तुरंत रोकने और वैध दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा, जिसके चलतेनगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए ढांचे के अवैध हिस्सों को गिरा दिया। 

यह भी पढ़ें:  नाना पाटेकर के बाद एक और दिग्गज ने छोड़ी दुनिया Heart Attack से गई जान
 

नगर निकाय के कर्मचारियों  जेवीपीडी स्कीम स्थित सिपोरेक्स ब्लॉक की अनधिकृत दीवारों को ढहा दिया। यह कार्रवाई मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धारा 354ए के तहत जारी नोटिस पर संपत्ति के मालिकों के जवाब को पश्चिम वार्ड कार्यालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद की गई। बीएमसी ने अवैध निर्माण ध्वस्त करने की तस्वीरें और संपत्ति के मालिकों को जारी किए गए नोटिस भी साझा किए हैं। 
 

यह भी पढ़ें:  अपने ही वायरल गाने 'कच्चा बादाम' को सुन भड़की अंजलि अरोड़ा, बीच में छोड़ दिया मंच
 

हालांकि, बीएमसी के नोटिस और कारणों का उल्लेख करने वाले आदेश में अभिनेता अजय देवगन या उनकी मां वीणा देवगन का नाम नहीं है। संपत्ति पर उनके स्वामित्व की पुष्टि अलग से की गई। अजय देवगन का यह बंगला 7,802 वर्ग फुट में जुहू की कपोले को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में स्थित है। नगर निगम के अनुसार, बंगले में जरूरी अनुमति लिए बिना ही अंदर बदलाव, पार्टिशन वॉल बनाना, खिड़कियों में फेरबदल और अन्य संरचनात्मक काम किए जा रहे थे।
 

Related News