26 APRFRIDAY2024 11:23:31 PM
Nari

किसानों का 'भारत बंद' कल, जानिए क्या- क्या रहेगा बंद और किसे मिल रही है छूट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Sep, 2021 12:05 PM
किसानों का 'भारत बंद' कल, जानिए क्या- क्या रहेगा बंद और किसे मिल रही है छूट

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ  ऐतिहासिक संघर्ष के दस महीने पूरे होने पर 27 सितंबर को 'भारत बंद' का ऐलान किया है। एसकेएम हर भारतीय से इस देशव्यापी आंदोलन में शामिल होने और 'भारत बंद' को व्यापक रूप से सफल बनाने की अपील कर रहा है।   विशेष रूप से  कामगारों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, कारोबारियों, विद्यार्थियों, युवाओं और महिलाओं तथा सभी सामाजिक आंदोलनों के संगठनों से  किसानों के साथ खड़े होने का आग्रह किया गया है। 

 

ये रहेंगे बंद 

  • मार्टकी, दुकानें 
  • मॉल, उद्योग
  • स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी 
  • सरकारी या गैर सरकारी सार्वजनिक कार्यक्रम 
  • सार्वजनिक यातायात और निजी वाहन


इन्हे मिलेगी छूट

  • अस्पताल, मेडिकल स्टोर
  • एंबुलेंस और  मेडिकल सेवा
  • फायर ब्रिगेड, व्यक्तिगत इमरजेंसी

 

वहीं दिल्ली पुलिस ने भी ‘भारत बंद’ के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त कर लिए हैं।  शहर की सीमाओं पर तीन जगह प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों में से किसी को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। मोर्चा ने कहा कि बंद का आयोजन सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक के लिए किया गया है इस दौरान सभी आपात प्रतिष्ठानों, सेवाओं, अस्पतालों, दवा की दुकानों, राहत एवं बचाव कार्य और निजी इमरजेंसी वाले लोगों को बाहर रखा गया है।
 

Related News