20 APRSATURDAY2024 7:52:13 AM
Nari

भाग्यश्री की जवां स्किन का राज Oats Facepack, जानिए और भी फायदे

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 12 Sep, 2020 10:50 AM
भाग्यश्री की जवां स्किन का राज Oats Facepack, जानिए और भी फायदे

एक्ट्रेस भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फैंस के लिए बहुत सी वीडियोज भी शेयर करती हैं। कुछ दिनों पहले जहां भाग्यश्री ने डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए एक आसान सा उपाय बताया था वहीं अब हाल ही में भाग्यश्री ने एक ऐसा फेस पैक बताया है जिसे वह खुद भी अपने फेस पर अप्लाई करते हैं। 

PunjabKesari

इस फेस पैक को भाग्यश्री ने ओट्स के साथ बनाया है। जी हां..वहीं ओट्स जो हमारे शरीर के लिए बहुत हैल्दी होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि भाग्यश्री अपने ग्लोइंग चेहरे पर कौन सा पैक लगाती हैं और इस पैक को वो कैसे बनाती हैं लेकिन सबसे पहले आपको हम चेहरे पर ओट्स लगाने के फायदे बताते हैं। 

ओट्स से आपके चेहरे को मिलेंगे ये फायदे 

1. आपकी स्किन ग्लो करेगी
2. स्किन हैल्दी रहेगी
3. रूखापन होगा खत्म
4. चेहरे के डेड सेल्स को खत्म करे

ऐसे बनाएं फेस पैक

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#Tuesdaytips An easy skin routine that I follow everyday. It not only keeps my skin clean but moisturizes and nourishes it too. Grind some oats into a powder and store it in a bottle to use everyday (it doesn't spoil). Add some milk and honey to make a paste like consistency. Apply it on your face and allow it to dry. Scrub it lightly before you wash your face with cold water. Oats : Has cleansing properties that remove dead cells and can help in exfoliation. Milk : is an excellent moisturizer as well as a toner, keeping the skin soft and supple. Honey : hydrates naturally along with being antiseptic and having anti-inflammatory properties. It is a quick rejuvenation, even when you are tired..giving you an instant uplifting glow. Do share your feedback with me. #tuesdaytips #choosedaytip #facemask #facescrub #facepack #skincare #easyhacks #skinroutine #homeremedy #skin #moisturizer #scrubs #pamperyourself #everglow #everday

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online) on Sep 7, 2020 at 11:11pm PDT

तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि भाग्यश्री इन ओट्स के साथ कैसे घर पर ग्लोइंग स्किन के लिए फेसपैक बनाती हैं। इसकी एक वीडियो भी भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

सामग्री 

फेसपैक बनाने के लिए आपको चाहिए ओट्स, शहद और दूध और इसे बनाने की विधी भी बहुत आसान है। 

ऐसे बनाएं फेस पैक 

PunjabKesari

1. ओट्स को पीस लें और आप चाहे तो इन पीसे हुए ओट्स को स्टोर करके भी रख सकती हैं। 
2. एक चम्मच शहद लें 
3. दूध लें
4. इन सब को अच्छी तरह से मिक्स करलें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं 
5 . चेहरे को धोने से पहले हल्के हाथों से स्क्रब करें
5. फिर इसे पानी से अच्छे सो धो लें 

तो देखा आपने कितना आसान है इस पैक को बनाना। 

Related News