20 APRSATURDAY2024 8:56:08 AM
Nari

पुरुषों के क्यों पड़ते हैं Stretch Marks? जानिए इन्हें गायब करने के 5 आसान तरीके

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 08 Aug, 2020 02:17 PM
पुरुषों के क्यों पड़ते हैं Stretch Marks? जानिए इन्हें गायब करने के 5 आसान तरीके

अक्सर प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं। ये निशान आसानी से नहीं जाते। सिर्फ महिलाओं के ही नहीं पुरुषों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। महिलाओं में तो प्रेगनेंसी की वजह से उनके पेट, थाइज या हिप्स पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। लेकिन पुरुषों की शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ने का कारण वजन का बढ़ने या घटना, उम्र का बढ़ना या डिहाइड्रेशन हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इन निशान को आसानी से दूर कर सकते हैं। 

PunjabKesari

मददगार है मॉश्चराइजर 

मॉश्चराइजर भी स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए काफी फायदेमंद है। हमेशा वहीं मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें जिसमें hyaluronic एसिड और विटामिन ए मौजूद हो। केमिकल फ्री ये मॉश्चराइजर कोलेजन को भी बढ़ाने में मददगार है। अगर सही तरह से स्ट्रेच मार्क्स पर मॉश्चराइजर अप्लाई किया जाए तो जल्द ही शरीर से निशान चले जाएंगे।

ना होनें दें पानी की कमी

अगर शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती तो स्किन से नमी खत्म होनी शुरू हो जाती है। जिस वजह से फाइन लाइन, एजिंग जैसी समस्या होने लगती है, जो स्ट्रेच मार्क्स का कारण बनती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और आपकी स्किन भी यंग बनी रहे। 

PunjabKesari

शरीर को दे भरपूर विटामिन 

स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए अपनी डाइट में विटामिन युक्त तत्वों का सेवन करें। शरीर को मिल रहे पोषक तत्वों से आप भी तो सवस्थ रहेंगे ही साथ ही आपकी त्वचा भी हेल्दी और ग्लोंइग बनी रहेगी। 

कोलेजन फिल्टर 

आप चाहें तो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए कोलेजन फिल्टर का यूज कर सकते हैं। कोलेजन फिल्टर किसी भी फार्मेसी से मिल जाएगा। इसे सही तरीके से लगाने के लिए सबसे पहले अपने हाथ पर इसकी कुछ बूंदे लेकर उसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। रोजाना ऐसा करने से आपके इसका असर दिखने लगेगा। 

गर्म पानी से ना नहाएं

गर्म पानी से नहाने से त्वचा ड्राई हो जाती है। जिस वजह से त्वचा के कुछ लेयर डैमेज हो जाते हैं और स्ट्रेच मार्क्स पड़ने लगते है। इसलिए कोशिश करें कि गुनगुने पानी से ही नहाएं।

PunjabKesari

Related News