28 APRSUNDAY2024 4:03:26 PM
Nari

फैशन वीक से लेकर NMACC दीपिका के इन आउटफिट्स पर टिकी सबकी नजर

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Jan, 2024 03:14 PM
फैशन वीक से लेकर NMACC दीपिका के इन आउटफिट्स पर टिकी सबकी नजर

बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपने दम पर पहचान बनाई है। कड़ी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में उन्होंने टॉप एक्ट्रेसेज का खिताब हासिल किया है। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते उन्होंने फैंस से खूब सारी सुर्खियां बटौरी हैं। आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही हैं ऐसे में आज आपको दीपिका पादुकोण की कुछ ऐसी ड्रेसेज बताते हैं जो लड़कियों के द्वारा काफी पसंद की गई हैं। 

पेरिस फैशन वीक 2023 में शामिल हुई एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने लुई वुइटन शो में भाग लिया था। इस दौरान दीपिका ने सिल्वर स्किनी शेड शॉर्ट फ्रॉक पहनी थी। लॉन्ग शूज, ओपन हेयर्स और बालों को खुला छोड़ एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस नजर आई थी। 

PunjabKesari

एले अवॉर्ड्स(Elle Awards) 2022 का हिस्सा बनी दीपिका पादुकोण व्हाइट गाउन में बहुत ही प्यारी लगी थी। अवॉर्ड्स नाइट में शामिल हुई एक्ट्रेस ने व्हाइट टॉप और मैचिंग स्कर्त पहनी। कानों में लॉन्ग ईयररिंग्स और यूनिक हेयरस्टाइल में दीपिका काफी प्यारी नजर आई थी। 

PunjabKesari

ऑस्कर अवॉर्ड में भारत को 2023 में प्रेजेंट करने पहुंची दीपिका पादुकोण ने लुई विटॉन का जेट ब्लैक कलर का वेलवेट गाउन पहना था। ऑफ शॉल्डर ब्लाउज के साथ दीपिका ने लूज बन किया था जिसमें वह काफी प्यारी लग रही थी। उनका यह लुक भी फैंस को काफी पसंद आया।

PunjabKesari

पेरिस फैशन वीक 2023 में ही दीपिका ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें वह काफी प्यारी लगी थी। स्मोकी आइज, लाइट कर्ली हेयर्स में उनके लुक के फैंस मुरीद हो गए थे। 

PunjabKesariदीपिका ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ग्रेंड ओपनिंग में शिमरी मल्टी आउटफिट पहना था। इस ड्रेस की खासियत यह थी कि इसमें पीछे एक लंबी केप थी। कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स और माथा टीका लगाए हुए एक्ट्रेस का लुक सभी को खूब पसंद आया था। 

PunjabKesari

फिल्म 'जवान' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपिका ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। हॉल्टर नेक बैकलेस ब्लाउज में दीपिका का यह ग्लैमरस अंदाज भी फैंस ने काफी पसंद किया था। 

PunjabKesari

'पठान' की प्रमोशन के दौरान दीपिका ने एक फ्लोरल मल्टी फ्रॉक पहनी थी। इसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स में उनका लुक भी सभी को काफी पसंद आया था। 

PunjabKesari

रणवीर सिंह के साथ मनीष मल्हौत्रा के फैशन शो का हिस्सा बनी दीपिका ने आइवरी कलर का लहंगा पहना। इस लहंगे में लगी केप ने सबका ध्यान खींचा था। छोटे-छोटे ईयररिंग्स और सिंपल हेयरस्टाइल में दीपिका बहुत ही प्यारी लगी थी। 

PunjabKesari

Related News